एक्सप्लोरर

'युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश', सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर हमला

Sachin Pilot News: राजस्थान विश्वविद्यालय में निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी पर सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक है.

Rajasthan News: कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान विश्वविद्यालय में निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी की पुलिस हिरासत की कड़े शब्दों में निंदा की है. पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो अस्वीकार्य है. उन्होंने इसे द्वेषपूर्ण कार्रवाई करार देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा विपक्ष को निशाना बनाना गलत है.

सचिन पायलट ने हाल ही में जोधपुर में एक युवा डॉक्टर की मृत्यु के बाद हुए आंदोलन का जिक्र किया, जिसमें परिजनों और नौजवानों ने न्याय की मांग की थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में बहुत देर की. अगर पहले संवाद के जरिए समाधान निकाला जाता, तो लोगों में आक्रोश नहीं फैलता. एक सप्ताह तक धूप और बारिश में प्रदर्शनकारियों को बैठना पड़ा, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है.

'लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन'

पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने जोर देकर कहा कि धरना-प्रदर्शन करना हर जनप्रतिनिधि और नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "किसी ने जानबूझकर कानून का उल्लंघन नहीं किया. अपनी बात रखना उनका दायित्व है." उन्होंने ऐसी कार्रवाइयों को बदले की भावना से प्रेरित बताया.

सरकार पर गंभीरता की कमी का आरोप

उन्होंने सरकार के कामकाज के रवैये पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में खामियां हैं और प्रशासन का लापरवाह रवैया ऐसी घटनाओं को जन्म देता है. उदयपुर की घटना और राजस्थान विश्वविद्यालय में हिरासत जैसे मामलों को उन्होंने सरकार की गंभीरता की कमी का उदाहरण बताया. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कार्रवाइयों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

कांग्रेस ने किया पुरजोर विरोध

पायलट ने कहा कि कांग्रेस ऐसी अलोकतांत्रिक कार्रवाइयों का पुरजोर विरोध करेगी. उन्होंने सरकार से संवाद और समझाइश के जरिए समस्याओं के समाधान की अपील की. उन्होंने कहा कि ताकत का दुरुपयोग कर आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget