एक्सप्लोरर

Ration Card: राज्य सरकारों की तरफ से गरीबों को दिए जाते हैं राशन कार्ड, जानें किस पर कितना मिलता है राशन

Ration Card: केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक गरीब लोगों और जरुरतमंदों के लिए मुफ्त राशन योजना लाती रहती हैं. इन योजनाओं से या तो मुफ्त में या थोड़े पैसे देकर राशन मिल जाता है.

Ration Card: केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक गरीब लोगों और जरुरतमंदों के लिए मुफ्त राशन योजना लाती रहती हैं. इन योजनाओं से या तो मुफ्त में या थोड़े पैसे देकर राशन मिल जाता है. योजना का लाभ लेने के लिए सरकारों की तरफ से अलग-अलग कार्ड भी दिए जाते हैं, जिससे की जरुरतमंद को कितना राशन देना है इसकी पहचान हो जाती है. जबकि कितना राशन देना है ये कार्ड पर लिखा भी होता है. आइए जानते हैं कि किस राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है.

एपीएल राशन कार्ड
एपीएल राशन कार्ड पर हर महीने 10 से 20 किलो राशन प्रति परिवार दिया जाता है. राशन की कीमत राज्य सरकारें तय करती हैं इसलिए यह अलग-अलग राज्यों में बदल सकता है. गरीबी रेखा से ऊपर वाले लोगों को यह राशन कार्ड जारी किया जाता है. 

प्राथमिकता राशन कार्ड
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत प्राथमिक राशन कार्ड जारी किए जाते हैं. सबसे पहले राज्य सरकारें टीपीडीएस के तहत प्राथमिकता वाले घरेलू परिवारों की पहचान करती हैं. प्राथमिकता राशन कार्ड पर हर महीने 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति को मिलता है. इसमें चावल 3 रुपये प्रति किलो और गेहूं 2 रुपये प्रति किलो के भाव दिया जाता है.

Ration Card Rules: इन राशन कार्ड धारकों पर सरकार लगा सकती है जुर्माना! जल्द करें कार्ड सरेंडर

अन्नपूर्णा राशन कार्ड
अन्नपूर्णा योजना के तहत ये राशन कार्ड जारी किए जाते हैं. जो गरीबों के साथ में 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों को जारी किया जाता है. इस कार्ड पर हर महीने 10 किलो राशन मिलता है. राज्य सरकारें ये कार्ड उन बुजुर्गलोगों को जारी करती हैं, जो सरकारों के तय मानक में आते हैं. सभी राज्य के अनुसार इसमें अनाज की मात्रा और कीमत अलग-अलग हो सकती है.

अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड
यह कार्ड केंद्र सरकार द्वारा उन नागरिकों को दिया जाता है, जो गृहस्थी श्रेणी से बाहर यानी बहुत ही गरीब श्रेणी में आते हैं. इस कार्ड में अन्य कार्डों की तुलना में ज्यादा राशन मिलता है. इस योजना के लाभार्थियों को हर महीने प्रति परिवार 35 किलो राशन मिलता है, जिसमें 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल शामिल होता है. लाभार्थी 2 रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं और 3 रुपये किलो की दर से चावल खरीद सकते हैं. 

बीपीएल राशन कार्ड
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीपीएल कार्ड राशन कार्ड जारी किए जाते हैं. इस राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन हर महीने प्रति परिवार को दिया जाता है. हर राज्य में राशन की मात्रा अलग हो सकती है. साथ ही अनाज की कीमत भी राज्य सरकारों पर निर्भर करती है. 

Aadhaar Ration Link: आधार और राशन कार्ड को ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीकों से कराएं लिंक, जानें पूरा प्रोसेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget