एक्सप्लोरर

Rajasthan: बहुमंजिला इमारतों में पानी की सप्लाई के लिए बनेगी नई पॉलिसी, सरकार ने किया समिति का गठन

Rajasthan News: मंत्री महेश जोशी ने बताया कि जयपुर में बहुमंजिला इमारतों में पेयजल आपूर्ति के संबंध में नई पॉलिसी निर्माण के लिए 26 अप्रैल 2022 को छह सदस्यीय समिति बनने का प्रस्ताव दिया था.

Rajasthan Water Supply New Policy: राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) जल्द ही बहुमंजिला इमारतों में पेयजल सप्लाई के लिए नई पॉलिसी तैयार करेगी. प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने बताया कि सरकार ने एक समिति का गठन किया है. नवगठित समिति ने जल्द ही नई पॉलिसी तैयार करने के लिए बैठक भी की है. मंत्री महेश जोशी ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि बहुमंजिला इमारतों के लिए आधारभूत व्यवस्थाएं बनानी होती हैं. संभावित व्यय की राशि तय करके ही पेयजल की दरें निर्धारित होती हैं.

उन्होंने बताया कि बहुमंजिला इमारतों के लिए पेयजल की दरें वर्ष 2016-17 में तय की गई थीं और राज्य सरकार उसे तर्क संगत बनाने की कोशिश कर रही है. प्रयास है कि एक शहर में एक समान दरें हों. मंत्री महेश जोशी ने बताया कि जयपुर शहर में बहुमंजिला इमारतों में पेयजल आपूर्ति के संबंध में नई पॉलिसी निर्माण के लिए 26 अप्रैल 2022 को छह सदस्यीय समिति बनने का प्रस्ताव दिया था. 19 मई 2022 को समिति का गठन कर दिया था. इस समिति की दो बैठक 23 मई और 23 जून 2022 को हो चुकी है. समिति में हितधारकों और विभागीय अधिकारियों की सोच और परामर्श के आधार पर नई पेयजल दरों के साथ नई पॉलिसी पर सहमति होगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि समिति की एक बैठक होना और शेष है.  बैठक होते ही नई पॉलिसी का प्रारूप तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- RSMSSB CET 2022: राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट के लिए आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट

विधायक कालीचरण सराफ के सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब

मंत्री महेश जोशी ने विधायक कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि जयपुर शहर में अवस्थित 15 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली बहुमंजिला इमारतों के विकासकर्ता और वेलफेयर सोसायटी की ओर से आवेदर करने पर, इमारत के कुल निर्मित क्षेत्र का 42 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से और जयपुर शहर के जगतपुरा, महलरोड, प्रताप नगर क्षेत्र में स्थित बहुमंजिला इमारतों में विभाग की ओर से विकसित पेयजल तंत्र के आधारभूत ढांचे पर किए व्यय का आंकलन कर, इमारत के कुल निर्मित क्षेत्र का 25 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से राशि प्राप्त कर, विभाग की ओर से भू-तल पर इमारत की कुल पेयजल मांग के अनुरूप उचित व्यास का एक जल संबंध जारी करने का प्रावधान है. इसके अनुरूप जल संबंध जारी किए जा रहे हैं.

छह सदस्यीय कमेटी में होंगे ये लोग

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि जयपुर शहर के जगतपुरा, महलरोड, प्रताप नगर क्षेत्र के अतिरिक्त दूसरे क्षेत्रों में अवस्थित बहुमंजिला इमारतों में जल संबंध जारी करने के लिए उक्तानुसार 42 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से ली जाने वाली राशि अधिक होने और इसमें आवश्यक संशोधन करने के लिए सी आई आई और राजस्थान बिल्डिंग एसोसिएशन (क्रेडाई) से समय-समय पर विभाग को प्रतिवेदन प्राप्त हुए हैं. राज्य सरकार ने छह सदस्यीय कमेटी में विभागीय अधिकारियों और हितधारकों (स्टेक होल्डर्स) के प्रतिनिधियों की समान संख्या रखी है. समस्त हितधारकों से चर्चा के बाद सभी पक्षों के हितों में सामंजस्य रखते हुए नवीन पॉलिसी का तैयार किया गया प्रारूप (ड्रॉफ्ट) अनुमोदन की प्रक्रिया में विचाराधीन है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: RUDA राजस्थान में पहली बार लगाएगा क्राफ्ट मेला, अलवर में 26 सितंबर से शुरू होगा, इन राज्यों के शिपल्पकार आएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा महंत हत्याकांड: प्रशासन से सहमति के बाद साधु-संतों का धरना समाप्त, 3 मांगों पर अड़े थे संत
कोटा महंत हत्याकांड: प्रशासन से सहमति के बाद साधु-संतों का धरना समाप्त, 3 मांगों पर अड़े थे संत
कोटा महंत हत्याकांड पर बढ़ा बवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर साधु-संत
कोटा महंत हत्याकांड पर बढ़ा बवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर साधु-संत
Kota News: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
कोटा: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
Kota News: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
कोटा: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget