एक्सप्लोरर

Rajasthan: गृहराज्य मंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक, बोले- ‘ऐसी योजना बनाएं कि अपराधी अपराध छोड़ने पर हो मजबूर’

Bharatpur Crime News: राजस्थान के गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म आज भरतपुर पहुंचे. मंत्री ने पूरे राज्य में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर अधिकारियों संग बैठक की और सख्त निर्देश भी दिए.

Bharatpur News: राजस्थान के गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म आज भरतपुर पहुंचे. मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का जगह-जगह स्वागत किया गया. मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अधिकारीयों की बैठक लेकर कहा कि प्रधानमंत्री की सोच को साकार करने के लिये विकसित भारत अभियान में सभी अधिकारी संकल्पित होकर कार्य करें. शिविरों में केन्द्र सरकार की 17 एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का मौके पर लाभ प्रदान कर योजनाओं का प्रचार प्रसार करें.  

मंत्री बेढ़म ने एबीपी लाइव से बात करते हुए कहा की मुख्यमंत्री की सोच है अपराध मुक्त राजस्थान होगा, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान होगा और विकास की दृष्टि से नंबर वन राजस्थान होगा. हमारी जिम्मेदारी है पुलिसिंग व्यवस्था को ठीक करके अपराधियों में भय कैसे व्याप्त हो और आमजन में विश्वास कैसे आये जो पुलिस का एक स्लोगन है अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास उसको पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करके राजस्थान की जनता को शांति सुरक्षा देने का जो वादा है वो देंगे.  

गृह राज्य मंत्री के गृह जिले से हुई शुरुआत  

गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा की हमने अपने गृह जिले से शुरुआत की है और रोजाना अपराधियों के खिलाफ कार्यवाइयां हो रही है. पूरे राजस्थान में पुलिस ने जो वांटेड अपराधी थे या कुख्यात अपराधी है उनके खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू किया है.  राजस्थान की पुलिस एक्टिव हो गई है. पिछले शासन में थाने बिकते थे ऐसा सुनने में आया था लेकिन अब पुलिस मुस्तैदी से काम करेगी ईमानदारी से काम करेगी साथ ही ईमानदारी अधिकारी को प्रोत्साहित किया जायेगा. साथ ही फिल्ड पोस्ट पर ऐसे मेहनतकश और एक्टिव लोगों को स्थापित करने का काम किया जायेगा. पूरी ताकत के साथ पुलिस अपना काम करे पुलिस का मनोबल ऊंचा रहे. अपराधी अपराध छोड़ने पर मजबूर हो ऐसी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र ही रिजल्ट देंगे.   

गौ तस्करी रोकने के लिए की स्पेशल टीम गठित 

डीग जिले के मेवात क्षेत्र में हो रही गौ तस्करी को रोकने के लिए कहा की गौ तस्करी को रोकने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है. डीग जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पेशल टीम बनाई गई है क्यूआरटी टीम भी एक्टिव हो रही है. स्पेशल टीम ने पुलिस थानों की पुलिस से मिलकर कार्यवाइयां शुरू कर दी है. गौ तस्करों के खिलाफ बहुत बड़ा अभियान शुर किया गया है. हम गाय की भी रक्षा करेंगे हम आमजन की भी रक्षा करेंगे और शांति  व्यवस्था कैसे कायम हो उसके लिए पुरा प्रयास करेंगे. 

साइबर क्राइम को लेकर मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा की वो सभी अपराध की श्रेणी में आते है. ओलेक्स ठगी हो सेक्स्टॉर्शन के मामले हो या अन्य मामले हों उनको चिन्हित करके उनके खिलाफ भी एक अभियान चलाया जायेगा जिससे साइबर क्राइम करने वाले लोग सलांखों के पीछे हो. 

धौलपुर जाट आरक्षण पर भी दिया बयान

राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि जाट समाज को आरक्षण भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही मिला है. अब दो जिले भरतपुर और धौलपुर दो जिलों के जाट समाज के आरक्षण को लेकर सारी चीजों की समीक्षा कर के पार्टी हमेशा सकारात्मक रहती है. भारतीय जनता पार्टी जाट समाज के पहले भी सकारात्मक थी और आज भी सकारात्मक है बाकि सभी चीजों को देखकर सब कुछ ठीक होगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर का तैराक युग दूसरी बार बना नेशनल चैंपियन, तीन गोल्ड किए अपने नाम, अब यह है लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: पेट्रोल-डीजल ने फिर लगाया महंगाई का झटका, 5 दिन में दूसरी बार दाम बढ़ने पर लोगों का फूटा गुस्सा
जयपुर: पेट्रोल-डीजल ने फिर लगाया महंगाई का झटका, 5 दिन में दूसरी बार दाम बढ़ने पर लोगों का फूटा गुस्सा
जोधपुर: थाने से पीहर गई महिला की अगले दिन मौत, रातों-रात अंतिम संस्कार से उठे सवाल, मामला दर्ज
जोधपुर: थाने से पीहर गई महिला की अगले दिन मौत, रातों-रात अंतिम संस्कार से उठे सवाल, मामला दर्ज
Sikar News: सीकर में दिल दहला देने वाला हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 4 युवकों की दर्दनाक मौत
सीकर में दिल दहला देने वाला हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 4 युवकों की दर्दनाक मौत
Rajasthan: विधानसभा के 75 साल पूरे, राज्यपाल ने किया नए LOGO और द्वारों के नामों का अनावरण
राजस्थान: विधानसभा के 75 साल पूरे, राज्यपाल ने किया नए LOGO और द्वारों के नामों का अनावरण

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
इस्लामपुर अब कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक हुआ जैन मंदिर चौक... पाकिस्तान में बदले गए इन जगहों के नाम 
इस्लामपुर अब कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक हुआ जैन मंदिर चौक... PAK में बदले गए इन जगहों के नाम 
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती' चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल
'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती' चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल
Embed widget