एक्सप्लोरर

Rajasthan Election Results: 'कोई CM का OSD भी बन जाए और चुनाव भी...', लोकेश शर्मा के बयान पर महेश जोशी का पलटवार

Rajasthan Election Result 2023: अशोक गहलोत के करीबी और पूर्व मंत्री महेश जोशी ने लोकेश शर्मा के बयान पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लोकेश शर्मा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी.

Mahesh Joshi on Lokesh Sharma: राजस्थान के चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को आ गए. बीजेपी ने प्रदेश में कांग्रेस को हरा कर प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है. राजस्थान में बीजेपी को 115 सीटें मिली है. वहीं कांग्रेस के खाते में 69 सीटें आई हैं. प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार का गम अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि अशोक गहलोत ने करीबी ओएसडी लोकेश शर्मा ने चुनाव हारने का ठीकरा गहलोत पर ही फोड़ा था. अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के आरोप पर कांग्रेस नेता महेश जोशी का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि पूर्व सीएम के ओएसडी निराशा और घबराहट के साथ ऐसा किया है. 

दरअसल अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के आरोप पर कांग्रेस नेता महेश जोशी का कहना है, ''कल जब गिनती शुरू हुई तो लोकेश शर्मा ने कोई बयान नहीं दिया. लेकिन जैसे ही नतीजे आए, उन्होंने ट्वीट कर बयान दिए.'' उन्होंने ऐसा जल्दबाजी में किया गया काम है. उन्होंने निराशा और घबराहट के साथ ऐसा किया है. उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. यह ठीक नहीं है कि कोई व्यक्ति सीएम का ओएसडी है और चुनाव भी लड़ता है. लोकेश शर्मा अगर चुनाव लड़ना चाहते तो चुनाव में उन्हें यह कहना चाहिए था कि वह राजनीति में आना चाहते हैं. जब उनसे सीएम का ओएसडी बनने के लिए कहा गया तो ओएसडी रहते हुए टिकट मांगना ठीक नहीं है...''

महेश जोशी ने साधा लोकेश शर्मा पर निशाना

कांग्रेस नेता महेश जोशी ने लोकेश शर्मा के आरोप का जवाब देते हुए कहा है कि पूर्व सीएम गहलोत के ओएसडी ने इच्छा भी जाहिर की थी कि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसपर जोशी ने कहा कि क्या यह बात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गले उतरता कि कोई व्यक्ति सीएम का ओएसडी भी बन जाए और चुनाव भी लड़ ले. उन्होंने कहा कि ओएसडी भी बना दो टिकट भी दे दो ये कांग्रेक के कार्यकर्ता अच्छा मानते. उन्होंने कहा कि अगर लोकेश शर्मा अगर टिकट की इच्छा थी तब उनको ये कहना चाहिए था कि मुझे राजनीति करना है टिकट चाहिए, जब अशोक गहलोत ने उनको ओएसडी बनाया. लोकेश शर्मा को पूर्व सीएम गहलोत से कहना चाहिए था कि अगर आप मुझे ओएसडी बना दीजिएगा तो मुझे टिकट मांग पाना मुश्किल होगा. जोशी ने कहा कि लोकेश शर्मा को कहना चाहिए था कि आप (अशोक गहलोत) मुझे ओएसडी नहीं बनाए. मैं बिना किसी पद के पार्टी की सेवा कर रहा हूं, आपकी सेवा कर रहा हूं. मुझे इसका फल उस रूप में दीजिएगा, जब मैं आपसे टिकट मांगू तब आप मुझे टिकट दे दीजिएगा. 

क्या था लोकेश शर्मा का बयान

आपको बता दें कि पूर्व सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दावा किया था कि वह पहले से जानते थे कांग्रेस चुनाव हार जाएगी और इसकी ठीकरा उन्होंने अशोक गहलोत पर ही फोड़ा था. बता दें, लोकेश शर्मा अशोक गहलोत के ओएसडी रहे और यहां के सेंट्रल वॉर रूम के को-ऑर्डिनेटर भी रहे हैं. अब लोकेश शर्मा केआरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते थे तो पूर्व सीएम अशोक गहलोत से कहना चाहिए था. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: 'चापलूसों में घिरे थे गहलोत इसलिए हारे चुनाव', OSD लोकेश के बयान पर महेश जोशी का पलटवार- आप क्या थे जनाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश, 'मारना है तो मुझे...'
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश, 'मारना है तो मुझे...'
Rajasthan Weather: जयपुर समेत पूरे राजस्थान में लू-धूलभरी आंधी की चेतावनी, अगले 5 दिन होंगे भारी! येलो अलर्ट जारी
जयपुर समेत पूरे राजस्थान में लू-धूलभरी आंधी की चेतावनी, अगले 5 दिन होंगे भारी! येलो अलर्ट जारी
डूंगरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत 35 लाख की अवैध शराब जब्त
डूंगरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत 35 लाख की अवैध शराब जब्त
'जोधपुर में सूख चुके पेट्रोल पंप, गुमराह न करे सरकार', पेट्रोल-डीजल पर अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'जोधपुर में सूख चुके पेट्रोल पंप, गुमराह न करे सरकार', पेट्रोल-डीजल पर अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary | Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई की मार... क्या राम जी करेंगे बेड़ापार?
Bharat Ki Baat : श्री राम-हनुमान के सहारे Rahul - Akhilesh ? | CM Yogi | BJP | Sapa | UP Election
Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट !
Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani
Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
Hezbollah Drones: किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
Embed widget