एक्सप्लोरर

Rajasthan News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पकड़ी गई 55 लाख की शराब, अवैध रूप से ले जाई जा रही थी गुजरात

Alwar News: पुलिस ने ट्रक से 609 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपए है. जिस वाहन को जप्त किया गया है उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है.

Action Against Illegal Liquor Supplier: अलवर आबकारी विभाग ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 55 लाख रुपए की अवैध रूप से गुजरात ले जाई जा रही शराब पकड़ी है. जिसमे ट्रक को जब्त कर चालक को भी गिरफ्तार किया है. आबकारी विभाग ने दो दिन पहले ही इस जगह 65 लाख रुपए की शराब पकड़ी थी . 

एक्सप्रेस वे बनने से पहले शराब माफिया यह शराब गुड़गांव, शाहजहांपुर, बहरोड के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करते थे, लेकिन अब एक्सप्रेस-वे का रास्ता इन तस्करों के लिए मुफीद बनता जा रहा है. आबकारी के डीएसपी कुलभूषण मिश्रा ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देश पर लगातार निगरानी करते हुए शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

ट्रक में भरा था शराब लेकिन बिल दूसरे सामानों के थे
देहली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ौदा मेव के समीप शीतल चौकी पर यह ट्रक जांच के दौरान पकड़ में आया. यहां सबसे बड़ी बात यह रही की इस ट्रक में शराब भरी हुई थी लेकिन बिल दूसरे सामानों के थे. जिससे यह आसानी से पकड़ में नहीं आते , उन्होंने बताया कि दस चक्का इस ट्रक में पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब भरी हुई थी. यह पंजाब से राजस्थान के रास्ते गुजरात जा रहा था. 

609 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है
पुलिस ने ट्रक से 609 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है जिसकी बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपए है. जिस वाहन को जप्त किया गया है उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है . इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर अमृतसर पंजाब निवासी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है .

एक्सप्रेस वे पर नाके कम है
उन्होंने बताया कि चालक के मोबाइल से उनकी कॉल डिटेल खंगाली जाएगी और इनका पता लगाया जाएगा कि आखिर इस खेल के पीछे कौन-कौन शामिल हैं. शराब माफिया कौन से हैं जो राजस्थान के रास्ते गुजरात में शराब भेज रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस वे पर नाके कम है, इसलिए यह उनके लिए एक्सप्रेस हाईवे सहूलियत वाला बना हुआ है.

ड्राइवर कोरियर का काम कर रहा था 
आबकारी चेक पोस्ट शाहजहांपुर बहरोड कोटपुतली के रास्ते अब यह नहीं जा रहे हैं, क्योंकि वहां आबकारी विभाग के नाके हैं, इसलिए इन्होंने एक्सप्रेसवे पर अपना रूट शिफ्ट कर लिया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चालक ने बताया कि उन्हें तो ट्रक की चाबी दी गई और बताया कि इस ट्रक को  ले जाना है. मुख्य रूप से यह ड्राइवर कोरियर का काम कर रहा था और इसके पास जो बिल थे वह वेल्डिंग और स्पीकर सहित अन्य सामानों के थे .अन्य चेक पोस्टों पर उसे बिल को देखकर इनको रवाना कर दिया जाता है. लेकिन यहां पर उनकी सघन जांच की गई .

देहली मुंबई एक्सप्रेस वे बना तस्करों के लिए मुफीद
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे इन दोनों तस्करों के लिए मुफीद बना हुआ है. लगातार यहां से माफिया तस्करी कर कर सामान एक राज्य से दूसरे राज्य ले जा रहे हैं . पहले यहां गो तस्करी के मामले भी कई बार पकड़े गए हैं, जो लग्जरी वाहनों में गो तस्करी कर रहे थे . गो रक्षको के सहयोग से पुलिस ने कई बार यहां पर गो तस्करी के मामले पकड़े और कुछ दिन पहले भी को तस्करी के मामले इसी एक्सप्रेसवे पर पकड़े थे.

अब विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद अवैध शराब तस्करी के मामले आते जा रहे हैं . इसके अलावा नकदी ले जाने के मामले भी सामने आए हैं . गुरुवार को  इसी शीतल चेक पोस्ट पर पुलिस जांच के दौरान दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लाख रुपए बरामद किए गए थे.

अलवर से जुगल गांधी की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: गहलोत के सीएम पद पर दिए बयान पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने कसा तंज, उदाहरण में सुनाई कहानी, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
Delhi: आने वाली है ठिठुरन! दिल्ली-NCR में 6°C पारा, कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI भी 300 पार
Delhi: आने वाली है ठिठुरन! दिल्ली-NCR में 6°C पारा, कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI भी 300 पार
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
तेरे इश्क में ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, धनुष और कृति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
तेरे इश्क में ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, धनुष और कृति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

वीडियोज

Maharashtra निकाय चुनाव को लेकर बंद कमरे में हुई Fadnavis और Eknath Shinde के बीच बैठक
20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...
Indian Rupee Hits Record Low: गिरते रुपये पर चर्चा से भाग रही सरकार? देखिए सबसे सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
Delhi: आने वाली है ठिठुरन! दिल्ली-NCR में 6°C पारा, कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI भी 300 पार
Delhi: आने वाली है ठिठुरन! दिल्ली-NCR में 6°C पारा, कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI भी 300 पार
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
तेरे इश्क में ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, धनुष और कृति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
तेरे इश्क में ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, धनुष और कृति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
Video: 'भाभी नहीं बवाल है' गुलाबी साड़ी पहन गाड़ी से उतरी, फिर सड़क पर लगाए जोरदार ठुमके- वीडियो वायरल
'भाभी नहीं बवाल है' गुलाबी साड़ी पहन गाड़ी से उतरी, फिर सड़क पर लगाए जोरदार ठुमके- वीडियो वायरल
Embed widget