एक्सप्लोरर

कोटा में कांग्रेस प्रत्याशी का देर रात तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, धरनास्थल पर खाया खाना, जानिए क्या है मामला

Lok Sabha Election: कोटा में एसपी ऑफिस के बाहर देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. कानून व्यवस्था के नाम पर बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़े जाने के लिए उन्होंने धरना दे दिया.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर विवाद और घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. आरोप प्रत्यारोप के बीच मंगलवार रात 11.30 बजे कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने धरना दे दिया.

एसपी ऑफिस के बाहर धरना की वजह से अफरा तफरी का माहौल बन गया. प्रहलाद गुंजल कानून व्यवस्था के नाम पर बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग पर अड़े थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था के नाम पर प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन दबाव में काम करने का आरोप लगाया.

प्रहलाद गुंजल ने एसपी ऑफिस के बाहर दिया धरना

प्रहलाद गुंजल ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी की मौजूदगी में उन्होंने धरना स्थल पर खाना मंगाकर खाया. समझाने के बावजूद नाराज कांग्रेस प्रत्याशी मांग पर अड़े हुए थे. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत होती रही. देर रात करीब 2 बजे एसपी डॉ. अमृता दुहन मौके पर पहुंची. एसपी से आश्वासन मिलने के बाद करीब 2.30 बजे गुंजल ने धरना समाप्त करने का एलान किया. गुंजल का कहना है कि इलेक्शन कमीशन भी शिकायत पत्र पर कार्रवाई नहीं कर रहा है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

कोटा-बूंदी लोकसभा सीट के सभी थानों में डीएसटी टीम बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए घरों पर छापेमारी की गयी. छापे मारकर करीब 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था भी चुप बैठी हुई है.

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आपराधिक प्रवृति वाले लोगों पर कार्यवाही नियमित प्रक्रिया है. आचार संहिता लागू होने के साथ रोजाना कार्यवाही की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी भेजी जाती है. इसी क्रम में कोटा पुलिस ने सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की. पिछले तीन दिनों में 10 हिस्ट्रीशीटर और करीब 25 आपराधिक व्यक्तियों को पाबंद कराया गया है. कोटा पुलिस शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. दूसरे चरण में कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान कराये जायेंगे. 

Rajasthan Lok Election 2024: उदयपुर में जयराम रमेश का BJP पर निशाना, 'घबराहट में अपना रहे हैं ध्रवीकरण का रास्ता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पेपर लीक: RPSC पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा गिरफ्तार, सरकारी आवास से 60 लाख में बेचा था पेपर
राजस्थान पेपर लीक: RPSC पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा गिरफ्तार, सरकारी आवास से 60 लाख में बेचा था पेपर
राजस्थान: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, डॉक्टर की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, डॉक्टर की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Ajmer News: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सुरक्षा सेंध, बड़ी देग के अंदर कूदा शख्स, खादिम से हाथापाई
अजमेर: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सुरक्षा सेंध, बड़ी देग के अंदर कूदा शख्स, खादिम से हाथापाई
उदयपुर में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारने पर BSP का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारने पर BSP का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget