एक्सप्लोरर

Rajsthan News: राजस्थान के मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता पर फेंकी गई स्याही, विपक्ष हुआ हमलावर

Rajsthan Crime: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके परिवार को केस वापस लेने के लिए लगातार धमकियां मिल रही हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय युवती पर शनिवार रात करीब 9.30  पर कुछ अज्ञात लोगों ने स्याही फेंक दी. यह घटना दिल्ली के ओखला में घटी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. दरअसल पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके चेहरे पर जलन हो रही है. उसने कहा कि अचानक से चेहरे पर स्याही फेंके जाने के कारण वह हमलावरों को देख नहीं सकी. इस घटना ने विपक्ष को राजस्थान सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया. मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने सत्ताधारी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को लिखा पत्र, कहा...

बता दें कि जयपुर निवासी पीड़िता ने रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच जारी है. रोहित को तीस हजारी कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर रिहा कर रखा है. उससे दो दिन तक पूछताछ की भी गई. सोमवार को उसे दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी के सामने पेश होना है. वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल  ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी  कार्रवाई  करने के लिए शाहीनबाग थाने के एसएचओ को पत्र लिखा है.  पत्र में उन्होंने लिखा कि राजस्थान के मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता को लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने आगे लिखा कि पीड़िता के परिवार की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए मामले में अभी तक की गई कार्रवाई से अवगत कराएं. उन्होंने ट्वीट कर गहलोत सरकार से पीड़िता को न्याय दिलाने की अपील की है.

सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह कालिंदी कुंज रोड पर टहलने निकली थी. उसी वक्त दो बदमाशों ने उसके मुंह पर कोई तरल पदार्थ फेंका. वहीं पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह नीली स्याही लग रही है. हमलावरों की जांच के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

Salman Khan Threat: सलमान खान को धमकी मामले में क्राइम ब्रांच को इस गैंगस्टर की तलाश, राजस्थान और पालघर पहुंची टीम

राजस्थान में चला Ashok Gehlot का जादू, राज्यसभा चुनाव में BJP के मंसूबों पर फेरा पानी

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: सागवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत
डूंगरपुर: सागवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Deeg News: डीग में हथियार तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों के हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल
डीग में हथियार तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों के हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल
जोधपुर: थाने में पूछताछ के दौरान युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने उठाए सवाल, जांच शुरू
जोधपुर: थाने में पूछताछ के दौरान युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने उठाए सवाल, जांच शुरू
जयपुर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी कयूम खान गिरफ्तार, अब भी 2 आरोपी फरार
जयपुर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी कयूम खान गिरफ्तार, अब भी 2 आरोपी फरार

वीडियोज

Sansani | Crime News: नकली दुल्हन की फैक्ट्री ! | UP News
India Ship Attacks | PM Modi Trump Meet | Janhit: ट्रंप के बदले सुर और भारत का दबदबा!
Shiv Sena UBT Crisis | TMC | Bharat Ki Baat: पार्टियों के टूटने की नई और रहस्यमयी स्क्रिप्ट!
Shiv Sena UBT Crisis | BJP | Breakdown | Sandeep Chaudhary:राजनीति की मंडी में कैसे बिक रहे हैं MP?
PM Modi- Trump Meeting News : 16 महीने बाद आमने-सामने, बैठक से पहले अमेरिका ने दे दिया बड़ा हिंट |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G7 समिट का नहीं मिला न्योता तो बौखलाया चीन, कर दिया अलग ग्रुप बनाने का ऐलान, जानें किन देशों को साथ जोड़ेंगे जिनपिंग
G7 समिट का नहीं मिला न्योता तो बौखलाया चीन, अलग ग्रुप बनाने का ऐलान, किन देशों को साथ जोड़ेंगे जिनपिंग?
UP चुनाव 2027 से पहले सपा का ब्राह्मण कार्ड वाला दांव, 5 अगस्त को लखनऊ में 'शक्ति प्रदर्शन'
UP चुनाव 2027 से पहले सपा का ब्राह्मण कार्ड वाला दांव, 5 अगस्त को लखनऊ में 'शक्ति प्रदर्शन'
भारत को अपने एयरस्पेस में एंट्री देने पर पाकिस्तान का बड़ा फैसला, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लगाई थी रोक
भारत को अपने एयरस्पेस में एंट्री देने पर पाकिस्तान का बड़ा फैसला, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लगाई थी रोक
FIFA पर चढ़ा MS Dhoni का खुमार? मेसी की हैट्रिक के बाद किया ऐसा पोस्ट, CSK भी हैरान
FIFA पर चढ़ा MS Dhoni का खुमार? मेसी की हैट्रिक के बाद किया ऐसा पोस्ट, CSK भी हैरान
'इतना गंदा....' कपूर खानदान और बॉलीवुड हीरो का डर्टी किचन देख लोग हैरान, फराह खान ने कराया रेनोवेट
'इतना गंदा....' कपूर खानदान और बॉलीवुड हीरो का डर्टी किचन देख लोग हैरान, फराह खान ने कराया रेनोवेट
उन्हें पाकिस्तानी मुस्लिम रेपिस्ट गिरोह कहो....ब्रिटेन के सांसद ने इस्लामाबाद को किया एक्सपोज
उन्हें पाकिस्तानी मुस्लिम रेपिस्ट गिरोह कहो....ब्रिटेन के सांसद ने इस्लामाबाद को किया एक्सपोज
झारखंड राज्यसभा चुनाव कल: 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार, JMM की जीत तय, दूसरी सीट पर कड़ा मुकाबला
झारखंड राज्यसभा चुनाव कल: 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार, JMM की जीत तय, दूसरी सीट पर कड़ा मुकाबला
‘तुम लोग परजीवी हो, जेल में बंद...’, कॉकरोच वाली टिप्पणी पर बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने फिर किसे सुनाई खरी खोटी?
‘तुम लोग परजीवी हो, जेल में बंद...’, कॉकरोच वाली टिप्पणी पर बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने फिर किसे सुनाई खरी खोटी?
Embed widget