एक्सप्लोरर

Viral Video: राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के दौरान महिला के फूहड़ डांस पर जिला कलेक्टर ने छोड़ा मंच, हुई ये बड़ी कार्रवाई

Rajasthan Rajiv Gandhi Olympic Games: गंगापुर सिटी में राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों का बड़े स्तर पर आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ विधायक रामकेश मीणा और जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया ने किया.

Gangapur City Viral Video News: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा प्रदेश में शांति, सौहार्द, अमन चैन और एकजुटता बनाये रखने के लिए राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों का बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है. राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. रविवार (3 सितंबर) को को गंगापुर सिटी में कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा के नेतृत्व में खेलों के आयोजन का शुभारंभ किया गया. इस दौरान एक महिला ने मंच पर ठुमके लगाने शुरू कर दिये. ऐसा देख कर जिला कलेक्टर काफी नाराज हुई और उन्हें मंच छोड़कर जाना पड़ा. 

राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन स्थल पर काफी भीड़ नजर आ रही है, इसको लेकर युवाओं और आम लोगों में काफी उत्साह है. सीएम अशोक गहलोत रोजान खुद सोशल मीडिया पर अलग-अलग जगहों की वीडियो शेयर कर रहे हैं. खेलों के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है. ये वायरल वीडियो गंगापुर सिटी में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन का हैं. मंच पर नेता और अधिकारी बैठे हैं, जबकि खिलाड़ी और दर्शक मंच के सामने बैठे हैं. अचानक मंच पर एक नर्तकी फूहड़ डांस शुरू कर देती है.

फूहड़ डांस देख कलेक्टर ने छोड़ा मंच

महिला नर्तकी के डांस को देख गंगापुर सिटी जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया मंच से उठ गई, उन्होंने इस पर नाराजगी भी जताई. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने महिला के डांस को एंज्वॉय करते हुए खूब शोर शराबा किया. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर नेटीजंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. इस वीडियो पर सियासत भी शुरू हो गई है. 

सीएम गहलोत पर बीजेपी ने कसा तंज

बीजेपी ने इस वीडियो को शेयर करते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज किया है. राजस्थान बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी आप राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन करवा रहे हैं, दृश्य देखकर इसमें और कमी रह गई हो तो बताएं. खेलकूद के मंच पर इस तरह का नृत्य किया जाना किस तरह का संदेश दे रहा है.

वायरल वीडियो पर जिला कलेक्टर ने क्या कहा?

इस संबंध में गंगापुर सिटी कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए बताया कि, '2 सितंबर को राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन का कार्यक्रम के दौरान मंच पर महिला के द्वारा नृत्य किया गया है. जिसको लेकर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2023: भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खास तैयारी, पहली बार थाईलैंड के फूलों से सजाई जाएगी फूल बंगला झांकी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: बैन के बावजूद स्पा सेंटर में पार्टी, महिलाएं बोलीं 'होली मनाने...'
जोधपुर: बैन के बावजूद स्पा सेंटर में पार्टी, महिलाएं बोलीं 'होली मनाने...'
Rajasthan Heatwave: राजस्थान में अभी से गर्मी के तेवर हुए तीखे, बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म
राजस्थान में अभी से गर्मी के तेवर हुए तीखे, बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म
राजस्थान विधानसभा बनी अखाड़ा! पक्ष-विपक्ष हुआ आमने सामने, हंगामे के बीच दो बिल पारित
राजस्थान विधानसभा बनी अखाड़ा! पक्ष-विपक्ष हुआ आमने सामने, हंगामे के बीच दो बिल पारित
Rajasthan News: राजस्थान के बारां में आपसी विवाद में जमकर हुई चाकूबाजी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
राजस्थान के बारां में आपसी विवाद में जमकर हुई चाकूबाजी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
Embed widget