एक्सप्लोरर

Alwar News: शातिर महिला ने दो पुलिसकर्मियों को हनीट्रैप में फंसाया, बहन के साथ मिलकर 96 लाख ठगे

Alwar News: राजस्थान में एक महिला ने एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये हड़प ली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan Honey Trap Case: राजस्थान के अलवर जिले की अरावली विहार थाने की पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर एक थानाधिकारी और एक राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल से लगभग एक करोड़ रुपये हड़पने के मामले में तीन महिलाओं सहित एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आज सुबह दो पुलिस कांस्टेबल को भी हिरासत में लिया है.
 
डीग जिले के कुम्हेर थाना अधिकारी महेंद्र कुमार राठी और कांस्टेबल रोहिताश रैगर ने अरावली विहार थाना में अलग-अलग हनी ट्रैप और सेक्सटॉर्शन के मामले दर्ज कराये हैं. जिसमें एक महिला की तरफ से हनी ट्रैप में फंसा कर फोटो वीडियो बनाकर रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र राठी से लगभग 90 लाख रुपये और कांस्टेबल रोहिताश रैगर से 6 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एक महिला और उसके 7 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. 
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए महिला के घर की तलाशी ली तो पुलिस को ब्लैकमेल से संबंधित दस्तावेज मिलने पर महिला को और उसके एक भाई और एक बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पुलिस इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह राठी डीग जिले के कुम्हेर थानाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और कांस्टेबल रोहिताश रैगर जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाने पर कार्यरत हैं. जानकारी के अनुसार महिला आरोपी की तरफ से पहले भी अरावली विहार थाने पर कार्यरत रहे एएसआई रंजीत गुर्जर को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करवा चुकी है, जिसे पुलिस विभाग की तरफ से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. न्यायालय की तरफ से भी एएसआई रंजीत को दोषी मानते हुए उसे 10 वर्ष की सजा सुनाई थी. 
 
महिला ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी
 
पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार राठी के तरफ से दर्ज कराइ गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में महिला सोशल मीडिया के जरिये उसके संपर्क में आई थी. उसके बाद महिला से उसकी फोन पर बातचीत शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे मिलना जुलना शुरू हो गया. अलवर आने के बाद महिला के साथ बातचीत हुई और उसी दौरान महिला ने उसके साथ फोटो और वीडियो बना ली. फिर महिला की तरफ से रेप के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लेकमैल करना शुरू कर दिया. महिला की तरफ से मकान खरीदने और अन्य कामों के लिए रुपये मांगने शुरू कर दिया. 
     
पुलिस इंस्पेक्टर ने बैंकिंग सिस्टम के जरिये चेक और ट्रांसफर के जरिये महिला को लगभग 50 लाख रुपये दिए और 40 लाख नगद महिला को दिए इसके साक्षी भी पुलिस इंस्पेक्टर ने पुलिस के सामने पेश किये है. कांस्टेबल रोहिताश ने भी महिला को लगभग 6 लाख रुपये से अधिक बैंकिंग सिस्टम और नगद भी दिए है. पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
 
क्या कहना है पुलिस का?
 
अरावली विहार थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया है की थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें एक थानाधिकारी और एक पुलिस कांस्टेबल से हनी ट्रेप में फंसाकर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. एक महिला और उसके बहन भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ हनी ट्रेप में फंसा कर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराने और ब्लैकमेल कर रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने अभी तक तीन महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला पूर्व में 7 मामले अन्य लोगों पर दर्ज करवा चुकी है. जिनमें 3 मामले रेप के और अपने पति पर 498 मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दे दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची!
'सबके लिए अच्छा होगा...', पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से लगेगी अमेरिका को मिर्ची
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल

वीडियोज

Gurugram Accident: थार चला रहे युवक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे! | Breaking | ABP News
Maharashtra निकाय चुनाव को लेकर बंद कमरे में हुई Fadnavis और Eknath Shinde के बीच बैठक
20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दे दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची!
'सबके लिए अच्छा होगा...', पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से लगेगी अमेरिका को मिर्ची
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!
मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
Embed widget