एक्सप्लोरर

IPS अफसर को 'खालिस्तानी' कहने का मामला गरमाया, SCPC अध्यक्ष और कांग्रेस ने BJP को घेरा

SGPC on IPS Officer: एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिखों को किसी से प्रमाणपत्र लेने की जरुरत नहीं है. अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप देश की सेवा करना जानते हैं.

West Bengal Sikh IPS officer: पश्चिम बंगाल में एक आईपीएस अफसर को कथित तौर पर 'खालिस्तानी' कहने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. आईपीएस अफसर को 'खालिस्तानी' कहने का आरोप बीजेपी के एक नेता पर लग रहा है. इस शर्मनाक बयान की निंदा की जा रही है. कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने भी इस मामले पर बीजेपी को घेरा है. 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी X पर लिखा- ''पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं द्वारा एक सिख आईपीएस अधिकारी एस. जसप्रीत सिंह का जानबूझकर चरित्र हनन करना बेहद ही निंदनीय है. देश में ऐसी सोच रखने वाले नेताओं को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि देश की आजादी और रक्षा के लिए सबसे ज्यादा बलिदान सिखों ने दिया है''. 

एसजीपीसी अध्यक्ष का बीजेपी पर तंज

एसजीपीसी अध्यक्ष ने आगे लिखा- ''सिखों को किसी से प्रमाणपत्र लेने की जरुरत नहीं है, बल्कि वे अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप देश की सेवा करना जानते हैं. यह बड़ा सवाल है कि देश में ऐसे लोग जानबूझकर नफरत का माहौल बनाते हैं लेकिन सरकारें चुप रहती हैं. ऐसा माहौल बनाने वालों को सजा मिलनी चाहिए ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे लोगों को ऐसी नफरत का शिकार न होना पड़े.''

प्रताप सिंह बाजवा का बीजेपी पर हमला

उधर, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक सिख आईपीएस ऑफिसर को खालिस्तानी कहने को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने इसे बेहद ही शर्मनाक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ''यह बेहद ही शर्मनाक है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता एक सिख आईपीएस अधिकारी को सिर्फ इसलिए खालिस्तानी कह रहे हैं क्योंकि वह अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. क्या सिखों के बारे में बीजेपी यही सोचती है? इस गुंडागर्दी को अंजाम देने और सिखों को खालिस्तानियों के रूप में चित्रित करने का प्रयास वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.''

IPS अफसर को 'खालिस्तानी' कहने का वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी वीडियो शेयर करते हुए इस मसले को लेकर बीजेपी को घेरा. उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति ने संवैधानिक सीमाओं को बेशर्मी से लांघ दिया है. इसके जवाब में ऑफिसर ने कहा- "मैंने पगड़ी पहनी है, इसलिए आप ऐसा कह रहे हैं. अगर मैंने पगड़ी नहीं पहनी होती, तो क्या आप मुझे खालिस्तानी कहते? आप पुलिस को लेकर जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन मेरे धर्म को लेकर कोई टिप्पणी न करो."

ये भी पढ़ें: आरोपी शाहजहां शेख नहीं रह सकता फरार, साथ नहीं दे सकती ममता सरकार- संदेशखाली केस पर HC की लताड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget