एक्सप्लोरर

Punjab Politics: विक्रम सिंह मजीठिया का CM भगवंत मान पर निशाना, बोले- ‘आप गहरी नींद से कब जागेंगे, आप अपने मंत्री को नहीं...'

Assistant Professor Suicide Case: अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की गिरफ्तारी की मांग उठाई है. उन्होंने बलविंदर कौर के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है.

Punjab News: सहायक प्रोफेसर द्वारा आत्महत्या मामले को लेकर पंजाब में राजनीति शुरू हो गई है. विपक्षी पार्टियां आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर निशाना साध रही है. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने भी AAP सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि सीएम भगवंत मान आप गहरी नींद से कब जागेंगे, 1158 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन मोर्चा बलविंदर कौर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. आप अपने मंत्री को नहीं बचा सकते.

‘बलविंदर कौर और उसके परिवार को न्याय दिलाएं’
अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने आगे लिखा कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जो बलविंदर कौर को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी है. आपने संविधान की शपथ ली है, कृपया बलविंदर कौर और उसके परिवार को न्याय दिलाएं, हरजोत बैंस की तत्काल गिरफ्तारी और बलविंदर कौर के परिवार को मुआवजा देने का आदेश दें.

‘बादल ने उठाई शिक्षा मंत्री की गिरफ्तारी की मांग’
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की गिरफ्तारी की मांग की है. सुसाइड नोट और पीड़िता के ऑडियो बयान में हरजोत बैंस का स्पष्ट उल्लेख होने के बावजूद सीएम भगवंत मान उसे बचाते रहे हैं. हम इसे मजबूर करेंगे. आम आदमी पार्टी की सरकार को अपराधी को बर्खास्त कर उसे सलाखों के पीछे डालना चाहिए. कानून की नजर में हर कोई बराबर है.

‘कांग्रेस ने भी सहायक प्रोफेसर की आत्महत्या पर उठाए सवाल’
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी एक्स पर पोस्ट कर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर  महिला प्रोफेसर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए है. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करने की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि सीएम मान जिनके पास गृह विभाग है उन्हें कुशलतापूर्वक कार्य करते हुए शिक्षा मंत्री के अंडरग्राउंड होने से पहले उन्हें पुलिस से गिरफ्तार करवा लेना चाहिए. आम आदमी पार्टी को निष्पक्ष रुख प्रदर्शित करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Stubble Burning In Punjab: पंजाब में पराली जलाने के बढ़े मामले तो AAP पर हावी हुई कांग्रेस, राजा वडिंग बोले- ‘जब वे स्वयं सत्ता में हैं, तो दोष..’

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget