एक्सप्लोरर

Tajinder Pal Singh Bagga को लेकर छिड़ा विवाद और ज्यादा बढ़ा, पिता प्रीतपाल ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab News: तेजिंदर पाल बग्गा के पिता का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल उनके परिवार को डराने के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Punjab News: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को लेकर छिड़ा विवाद और ज्यादा तेज हो गया है. तेजिंदर पाल बग्गा के पिता ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजिंदर पाल बग्गा के पिता प्रीतपाल का कहना है कि केजरीवाल उनके बेटे से डरते हैं. प्रीतपाल ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को डराने के लिए केजरीवाल पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं.

पिछले कुछ दिनों में, पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा की गिरफ्तारी और रिहाई, फिर अगले दिन मोहाली की एक अदालत द्वारा बीजेपी नेता के खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''उनके लिए बहुत कठिन समय है लेकिन वे सच्चाई के लिए लड़ने को तैयार हैं.''

प्रीतपाल सिंह ने कहा, ''जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है और भविष्य में जो होगा वह भी अच्छे के लिए होगा. उनके बेटे के खिलाफ शनिवार को जारी गैर-ज़मानती वारंट में उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली है. मेरा बेटा वकीलों से सलाह ले रहा है, हम उनकी सलाह के अनुसार आगे बढ़ेंगे.''

गिरफ्तारी पर लगी रोक

मोहाली अदालत से, पिछले महीने पंजाब पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के कुछ घंटों बाद बग्गा ने इसे चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था. बग्गा को राहत देते हुए अदालत ने शनिवार रात निर्देश दिए थे कि उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा.

प्रीतपाल सिंह ने कहा, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तेजिंदर पाल से डरे हुए हैं. इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. यह सिलसिला पिछले पांच-सात साल से चल रहा है. यहां तक ​​कि आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ताओं का कहना है कि केजरीवाल को बग्गा के बारे में बुरे सपने आते हैं.''

बता दें कि अगली सुनवाई तक तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है. हालांकि इस मामले को लेकर अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं.

Captain Amarinder Singh ने दी कांग्रेस को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो सांसद परनीत कौर पर करें कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget