एक्सप्लोरर

Amarinder Singh के साथ गलत बर्ताव की वजह से कांग्रेस में अकेले पड़े नवजोत सिद्धू, सुनील जाखड़ का दावा

Punjab News: सुनील जाखड़ ने नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस की आंतरिक कलह को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं. जाखड़ ने सिद्धू को लोकप्रियता के शीर्ष पर अकेला बताया.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद भी कांग्रेस (Congress) पार्टी की आंतरिक कलह जारी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी लोकप्रियता के शीर्ष पर बिल्कुल अकेले हैं. सुनील जाखड़ ने नवजोत सिंह सिद्धू के अकेला पड़ने की वजह को भी बयां किया है.

पिछले साल जुलाई में कांग्रेस पार्टी की ओर से सुनील जाखड़ को हटाकर नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस कमेटी की कमान दी गई थी. कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध को अनदेखा करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष पद सौंपा. 

द कारवां को दिए इंटरव्यू में सुनील जाखड़ ने कहा, ''23 जुलाई को नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. उस वक्त उनकी लोकप्रियता चरम पर थी. लेकिन सिद्धू ने मंच से कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति सही व्यवहार नहीं किया. उसी दिन से सिद्धू के लिए नीचे गिरने की शुरुआत हो गई और आज वह लोकप्रियता के उस शिखर पर बिल्कुल अकेले हैं.''

सुनील जाखड़ ने किया बड़ा दावा

इस इंटरव्यू में सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है. सुनील जाखड़ का मानना है कि कांग्रेस पार्टी अमरिंदर सिंह को लेकर बेहतर तरीके से निपट सकती है. सुनील जाखड़ ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पहले वादे पूरे करने को लेकर चेतावनी दी जानी चाहिए थी. जाखड़ ने माना है कि अमरिंदर सिंह के जाने से कांग्रेस कमजोर हुई.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से ठीक पहले सुनील जाखड़ ने अपना दर्द भी बयां किया था. सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 42 विधायकों का समर्थन मिलने के बावजूद उन्हें सीएम नहीं बनाया. सुनील जाखड़ ने सीएम नहीं बन पाने की वजह खुद का हिंदू होना बताई थी. सुनील जाखड़ का यह बयान पंजाब चुनाव में बड़ा मुद्दा बना था.

Bikram Singh Majithia ने मोहाली कोर्ट में किया सरेंडर, बहुचर्चित ड्रग्स केस में हैं आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
Embed widget