एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death Case: फ्लैट लेने के लिए सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट को बताया था पत्नी, हुए कई हैरान करने वाले खुलासे

Sonali Phogat Case: गुड़गांव ग्रीन्स सोसाइटी के एक सदस्य ने कहा कि सोनाली फोगाट कभी-कभार सांगवान से मिलती थीं. चूंकि दोनों आम किराएदारों की तरह रहते थे.

Sonali Phogat Death News: बीजेपी (BJP) नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को गुरुग्राम (Gurugram) में एक अपार्टमेंट में किराये के लिए दस्तावेजों में उनके पीए सुधीर सांगवान (Sudhir Sangwan) की पत्नी बताया गया था. सुधीर सांगवान को अक्सर गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित 'गुड़गांव ग्रीन्स' सोसायटी (Gurgaon Greens Society) में देखा जाता था. गोवा के लिए रवाना होने से पहले सोनाली फोगाट और सुधीर सांगवान ने अपनी टाटा सफारी गाड़ी सोसाइटी में खड़ी की थी और हवाई अड्डे के लिए टैक्सी ली थी.

सूत्रों के मुताबिक सुधीर सांगवान ने करीब तीन महीने पहले गुड़गांव ग्रीन्स में फ्लैट नंबर 901 किराया पर लिया था. इसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन भी किया गया. सुधीर सांगवान ने जब यह फ्लैट किराए पर लिया था तो उसने दस्तावेजों में सोनाली को अपनी पत्नी बताया था. गुड़गांव ग्रीन्स में किराए का फ्लैट कृष्णकांत तिवारी के नाम पर था.

ये भी पढ़ें- Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की जिंदगी के आखिरी पलों के दो सीसीटीवी वीडियो आए सामने, पुलिस ने बताई ये अहम बात

जानिए क्या बोले सोसायटी के लोग?

गुड़गांव ग्रीन्स सोसाइटी के एक सदस्य ने नाम जाहिर न करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सोनाली फोगाट कभी-कभार सांगवान से मिलती थीं. चूंकि दोनों आम किराएदारों की तरह रहते थे,  इसलिए ज्यादातर लोगों को उनके बारे में पता भी नहीं था. उन्होंने कहा कि उनकी मौत के बाद ही लोगों को पता चला कि वह इस सोसायटी में रहती थीं. इस बीच सोनाली फोगाट के एक करीबी वकील ने बताया कि सांगवान हाल ही में सोनाली फोगाट और उनकी विधवा बहन के संपत्ति संबंधी काम के सिलसिले में हिसार तहसील कार्यालय गए थे.

15 दिनों के लिए विदेश गई थीं सोनाली फोगाट

वकील ने दावा किया कि सोनाली हाल ही में 15 दिनों के लिए विदेश गई थीं और सुधीर उनके लॉकर की देखभाल कर रहा था, जहां उनके संबंधित दस्तावेज और घर की चाबियां रखी थीं. हमें संदेह है कि उनकी अचानक मौत के पीछे कोई आर्थिक कारण रहा होगा. हालांकि, वकील ने सुधीर सांगवान और सोनाली के गुरुग्राम की सोसाइटी में पति-पत्नी के तौर पर रहने की किसी भी जानकारी से इनकार किया है.

ये भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में 54 आईएएस अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget