एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder Case: संसद में गूंजा सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला, कांग्रेस MP राजा वडिंग ने की ये मांग

Sidhu Moose Wala Murder: कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने संसद में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए उनके परिवार के लिए इंसाफ की मांग की. इसके साथ केंद्र सरकार पर हमला बोला.

Raja Warring On Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लोकसभा में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि आज तक मूसेवाला के परिवार को न्याय नहीं मिला है. सिद्धू मूसेवाला एक मशहूर कलाकार था, दुनियाभर में उसका नाम था, चाहे तमिलनाडू हो, चाहे महाराष्ट्र, चाहे केरला हो और चाहे न्यूयार्क हो उसके गाने पर दुनिया झूम उठती थी. टाइम्स स्क्वायर में हर तीसरे दिन सिद्धू मूसेवाला का गाना बजता है.

राजा वडिंग ने आगे कहा कि आप कहते हैं कि हिंदूस्तान में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आप कहते हैं चिंता मत कीजिए. 28 साल के नौजवान को दिनदहाड़े 10 गोलियां मार दी गईं. तिहाड़ जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाकर कहा कि मैंने मारा है. अभी तो सिद्धू मूसेवाला को मारा है अभी इसके बाप को भी मरना होगा. सिद्धू मूसेवाला को कब इंसाफ मिलेगा. वो अपनी मां का इकलौता बेटा था. शादी में सहरे बांधे जाते हैं, लेकिन उसकी मां ने अपने मरे हुए बेटे के सिर पर सेहरा बांधकर उसकी विदाई की. ये देश के हालात है. देश के गृहमंत्री उनके परिवार को इंसाफ दिलाएं.

बीजेपी पर बोला हमला
सांसद राजा वडिंग ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में न्याय की स्थिति बहुत खराब चल रही है. पंजाब में 10 सालों में कोई काम नहीं किया गया. वहीं उन्होंने बीजेपी नेताओं की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा कि मंदिर-मस्जिद बंट चुके हैं, भोले-भाले लोगों को मत बांटो.

राजा वडिंग ने साइकिल इंडस्ट्री का भी उठाया मुद्दा
लोकसभा में राजा वडिंग ने लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री का भी मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री का बुरा हाल हो चुका है. चीन साल 28 से 30 करोड़ तक साइकिल का प्रोडक्शन करता है लेकिन लुधियाना सिर्फ 2.5 करोड़ का प्रोडक्शन ही कर पाता है. राजा वडिंग ने मेक इन इंडिया को गलत पॉलिसी करार दिया.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में भयानक एक्सीडेंट से चार लोगों की मौत, अस्थियां विसर्जित करके लौटते समय हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget