एक्सप्लोरर

Rail Coach Restaurant: पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल कोच में खुला ‘आलिशान रेस्टोरेंट’, उठा सकेंगे लजीज खाने का लुत्फ

Pathankot Rail Coach Restaurant: पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री लजीज खाने का लुत्फ उठा सकेंगे. पुरानी ट्रेन के कोच का नवीनीकरण कर उसे रेल कोच रेस्तरां में परिवर्तित किया गया है.

Punjab News: पंजाब के पहले ‘रेल कोच रेस्तरां’ का मंगलवार को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन (Pathankot Cantt Railway Station) पर उद्घाटन किया गया. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां की स्थापना रेलवे के ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स’ या ‘फूड ऑन व्हील्स’ के तर्ज पर की गई है. इस पहल के तहत पुरानी ट्रेन के कोचों का नवीनीकरण किया जाता है और उन्हें रेल कोच रेस्तरां में परिवर्तित किया जाता है.

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वातानुकूलित रेस्तरां में यात्री स्टेशन पर ही किफायती दरों पर भोजन का आनंद ले सकेंगे. अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा रेल यात्रियों और आम जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध होगी और उन्हें एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी. यह भारतीय रेलवे के फिरोजपुर खंड का दूसरा ऐसा रेस्तरां है. श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर पहले ‘रेल कोच रेस्तरां’ का उद्घाटन किया गया था.

कटड़ा में शुरू हो चुका है रेल कोच रेस्त्रां

बता दें कि इससे पहले कटड़ा में भी रेल कोच रेस्त्रां की शुरुआत हो चुकी है. रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के कटड़ा रेलवे स्टेशन पर अपना पहला रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया. रेलवे के एक पुराने डिब्बे में ये रेस्टोरेंट बनाया गया है. उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर 9 नवम्बर, 2023 को इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की.

रेल के इस डिब्बे में विशेष तरह की आधुनिक साज-सज्जा की गई है. इसके अंदर बैठकर लोग स्टेशन पर ही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकते है. 24 घंटे लोगों को रेल यात्रियों के साथ-साथ आमजनों के लिए यहां खाने की सुविधा उपलब्ध रहने वाली है. एक अच्छी बात यह भी है कि यहां लोगों को किफायती दरों पर खाना मिलने वाला है. 5 वर्षों के लिए ये सुविधा उपलब्ध रहने वाली है.

यह भी पढ़ें: Haryana Road Accident: कुरुक्षेत्र के पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, गुरुद्वारा के 5 सेवादारों की मौत, 3 की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget