एक्सप्लोरर

Sudhir Suri Murder Case: शिवसेना नेता सुधीर सूरी मर्डर केस की SIT करेगी जांच, दिनदहाड़े गोली मार की थी हत्या

Punjab News: शिवसेना नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी संदीप को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस की तरफ से शिवसेना नेता के घर के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

Sudhir Suri Murder Case: पंजाब के अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की 4 नवंबर शुक्रवार के दिन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी. इस घटना के बाद कई जगह प्रदर्शन हुआ था और परिजनों ने भी अंतिम संस्कार करने से मान कर दिया था. हालांकि फिर पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार वालों ने आज रविवार को शिवसेना नेता का अंतिम संस्कार किया. इसी बीच अब एक खबर सामने आई है कि शिवसेना नेता के हत्याकांड के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी. 

इस मामले को लेकर अमृतसर के पुलिस आयुक्त (CP) अरुण पाल सिंह ने बताया कि सूधीर सूरी हत्याकांड की संवेदनशीलता से देखते हुए हमने एसआईटी गठित की है. एसआईटी को निर्देश दिया है कि कानून के तहत जिन भी लोगों का नाम आएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आरोपी संदीप सोनी सोशल मीडिया से प्रभावित था और वहीं से वीडियो देखकर इसने इसको अंजाम दिया है. बता दें कि 4 नवंबर को अमृतसर के मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेता पर फायरिंग हुई थी, इस हादसे में सुधीर सूरी को दो गोलियां लगीं.  

पुलिस ने आरोपी से लाइसेंसी हथियार किया बरामद

शिवसेना नेता पर सुधीर सूरी पर दो हमलावरों ने हमला किया था, इस हमले के बाद पुलिस ने एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया, पुलिस ने हमलावर संदीप से लाइसेंसी हथियार भी बरामद किया. वहीं अदालत ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इसके साथ ही शिवसेना नेता के घर के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. बता दें कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी का परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं था लेकिन जब जिला प्रशासन ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा देने का आश्वासन दिया तो इसके बाद परिवार सहमत हुआ. 

Sudhir Suri News: शिवसेना नेता सुधीर सूरी का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार, भारी संख्या में रहे लोग मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget