एक्सप्लोरर

Punjab: 'मौकापरस्ती...', रवनीत सिंह बिट्टू के BJP ज्वाइन करने पर बोले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

Ravneet Singh Bittu Joins BJP: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस छोड़ दी. इसके बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Punjab News: लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बिट्टू ने कहा कि उन्होंने पंजाब और केंद्र के बीच के गैप को मिटाने के लिए यह फैसला किया है. उनके इस फैसले पर पंजाब कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring) ने इसे राजनीतिक मौकापरस्ती करार दिया तो विधायक परगट सिंह (Pargat Singh) ने कहा कि मौकापरस्त लोग कभी इधर तो कभी उधर जाते रहते हैं. 

राजा वडिंग ने कहा, ''रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस में पूरा सम्मान मिला. मगर फिर भी वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं ये राजनीतिक मौकापरस्ती है. बिट्टू के दादा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने उस जमाने में पंजाब में कांग्रेस का झंडा ऊंचा रखा जब राज्य में आतंकवाद का दौर था. कांग्रेस को तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा, मगर ये बिट्टू के लिए सही नहीं है. बिट्टू का जाना अच्छा है इससे और युवा लोगों को मौका मिलेगा.''

मौकापरस्त हैं बिट्टू- परगट सिंह
वहीं, विधायक परगट सिंह ने कहा, ''ये अच्छी बात है कि बिट्टू बीजेपी में चले गए. उनके खिलाफ लुधियाना में एंटी-इन्कंबेंसी थी. ये मौकापरस्त लोग हैं. कभी इधर कभी उधर जाते रहते हैं. ऐसे समय में जब विरोधी राजनीतिक पार्टियां बीजेपी के खिलाफ लामबंद हो रही हैं. ऐसे वक्त में बिट्टू का जाना उनकी मौकापरस्ती को दिखाता है.''

रवनीत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं लिया कांग्रेस का नाम
रवनीत सिंह बिट्टू ने दिल्ली जाकर बीजेपी ज्वाइन की. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी ज्वाइन करने की वजह बताई. उन्होंने हालांकि इस दौरान कांग्रेस का कोई जिक्र नहीं किया. रवनीत सिंह ने कहा कि पिछले 10 साल में कई राज्य आगे बढ़ गए हैं लेकिन पंजाब पीछे रह गया. हमें इस खाई को पाटना है. हमें पुल का काम करना है इसलिए बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला किया. उन्होंने बीजेपी से जोड़ने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार जताया. 

ये भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने थामा BJP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget