एक्सप्लोरर

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने थामा BJP का दामन

Ravneet Singh Bittu joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका लगा है. लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार (26 मार्च) को बीजेपी में शामिल हो गए.

Punjab News: पंजाब में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है. लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह (Ravneet Singh Bittu) बिट्टू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. रवनीत दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं. उन्हें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का करीबी माना जाता था. दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उन्होंने कांग्रेस से अलग रुख अपनाया था और दिल्ली के सीएम को निशाने पर लिया था. 

रवनीत सिंह ने अपने 'एक्स' पोस्ट में अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था. उन्होंने लिखा था, ''केजरीवाल एंड पार्टी स्वराज और जन लोकपाल का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन विडंबना यह है कि वे सबसे बड़े ठग साबित हुए. दिल्ली में भ्रष्टाचार का यह मामला तो बस शुरुआत भर है.'' उन्होंने यह ट्वीट तब किया था जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता केजरीवाल के समर्थन में खुलकर सामने आए थे. 

तीन बार के सांसद हैं रवनीत सिंह बिट्टू
 रवनीत सिंह के अब तक के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह तीन बार के सांसद हैं. 2014 और 2019 में लुधियाना से सांसद निर्वाचित हुए थे जबकि 2009 में कांग्रेस ने उन्हें आनंदपुर साहिब से टिकट दिया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी. 

बीजेपी ज्वाइन करने के पीछे बताई यह वजह
रवनीत सिंह बीजेपी ज्वाइन करने के पीछे की वजह गिनाते हुए कहा, ''पीएम मोदी जी के साथ पिछले 10 वर्षों में गहरे संबंध रहे हैं. पीएम मोदी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा साहब का आभार जताता हूं. मैं एक ही बात कहूंगा कि मैं एक शहीद परिवार से आता हूं. मेरे दादा बेअंत सिंह मुख्यमंत्री थे. पंजाब में अंधेरे का समय देखा और उसे कैसे ठीक किया वह भी देखा है. पीएम मोदी पंजाब के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं. बाकी स्टेट कहां से कहां चले लेकिन पंजाब में एक गैप रह गया जहां पुल बनने की जरूरत है. ''

पंजाब को केंद्र से जोड़ेंगे- बिट्टू
रवनीत सिंह ने आगे कहा, ''पंजाब के किसान, मजदूर और उद्योग को साथ लाने की जरूरत है. लोगों को पता है कि सरकार 10 साल रही और आगे भी रहेगी, तो हम क्यों पीछे रहें. हमारी पंजाब क्यों पीछे रहे. लेकिन एक टाइम था कि अकाली दल ऐसा बिल लेकर आए कि जनता गुमराह हो गई और अब उससे पीछे हट गई. हम पंजाब के लोगों को बीजेपी और पीएम मोदी जी से जोड़ेंगे.'' 

ये भी पढ़ेंGurugram: गुरुग्राम में होली के दिन हंगामा, स्कॉर्पियो सवार लोगों ने महिला और युवक से की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget