एक्सप्लोरर

Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने फिर लगाई वादों की झड़ी, जालंघर को लेकर किए बड़े दावे

Punjab News: अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब के दौरे पर हर बार एक बड़ा वादा कर रहे हैं. इस बार केजरीवाल ने जालंधर को लेकर बड़ा दावा किया है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने अपने वादों की लिस्ट आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जालंघर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बनाने का दावा किया.

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आये केजरीवाल ने कहा कि जालंधर अपने खेल उद्योग के लिये जाना जाता है और हॉकी एवं क्रिकेट के कुछ लोकप्रिय खिलाड़ी यहां बने सामानों का इस्तेमाल करते हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''जब आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनायेगी तो जालंधर में देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बनेगा.''

जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारे में जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह ब्यास और सतलुज नदी के बीच स्थित दोआबा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग है. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जीत के लिये केजरीवाल ने किसानों को बधाई दी. आप नेता ने कहा, ''किसानों ने जिस तरह से आंदोलन में जीत दर्ज की है, हम सभी को भी पंजाब के विकास और आप की सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी है.''

एजुकेशन के मुद्दे पर गरम है राजनीति

केजरीवाल ने कहा कि केवल उनकी पार्टी ही स्कूलों एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है. केजरीवाल ने अपने पिछले दो पंजाब दौरों पर एजुकेशन का मुद्दा जमकर उठाया है. अरविंद केजरीवाल पहले ही वादा कर चुके हैं कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बच्चों को बेहतर और फ्री शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी.

एजुकेशन के मुद्दे की वजह से आम आदमी पर कांग्रेस की ओर से हमलों में बढ़ोतरी की गई है. सत्ताधारी कांग्रेस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जो वादे पंजाब में कर रहे हैं उन्हें पहले दिल्ली में लागू करें जहां उनकी सरकार है.

Punjab News: कांग्रेस में अब छिड़ा पोस्टर विवाद, नवजोत सिद्धू ने सीएम चन्नी पर खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget