एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में मई महीने में तेजी से बढ़ी मातृ मृत्यु दर, स्वास्थ्य विभाग ने जताई चिंता

Punjab Maternal Mortality Rate: पंजाब में मई महीने में मातृ मृत्यु दर में अचानक दो गुना बढ़ोतरी हुई है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जान बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं.

Punjab Maternal Mortality Rate News: पंजाब में मातृ मृत्यु दर में एक महीने में दो गुना बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता खड़ी कर दी है. मातृ मृत्यु दर गर्भावस्था या बच्चे के जन्म के दौरान मां की मृत्यु के दर को कहा जाता है. बढ़ती मातृ मृत्यु दर को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में आ गया है. पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जान बचाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं.

स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
वहीं सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण अधिकारी के अलावा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनसे फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर जांच के लिए बुलाया जाए. इसके साथ ही पता लगाया जाए कि उनकी गुणवत्तापूर्ण देखभाल की जा रही है या नहीं. इसके साथ स्वास्थ्य विभाग आम आदमी क्लिनिक के डॉक्टरों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.

मई महीने में मातृ मृत्यु दर 28 हुई
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में अप्रैल महीने में 14 मातृ मृत्यु की घटनाएं हुई थीं. लेकिन, मई महीने में इसकी संख्या बढ़कर 28 हो गई. अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक पंजाब में 403 मातृ मृत्यु के मामले आए हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक डॉ. अब्निनव त्रिखा के अनुसार पंजाब में मातृ मृत्यु अनुपात कुछ साल जो 120 था वो अब पिछले सर्वे में घटकर 105 दर्ज किया गया.  

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक डॉ. हतिंदर कौर ने कहा कि हमने पहले की अपेक्षा अपने प्रयास बढ़ा दिए हैं. हाई रिस्क वाली महिलाओं को रैंडम कॉल की जा रही है. हर 3 महीने में गर्भवती महिलाओं की एक जांच मेडिसिन विशेषज्ञ से कराने के निर्देश भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में बदलने वाला है मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget