एक्सप्लोरर

Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में बदलने वाला है मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से दोनों ही राज्यों में बारिश की संभावना बनने वाली है.

Haryana-Punjab Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी के बाद अब ये सप्ताह कुछ राहत देने वाला रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 4 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से 3 दिन तक प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है. वहीं पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद भी हीटवेव लोगों को परेशान कर रही है. तापमान में थोड़ी गिरावट से राहत जरूर मिली है.

मौसम विभाग ने पंजाब में 4 जून को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 5 जून को कुछ राहत भी मिलने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ के जोर पकड़ने से बारिश की संभावना बनती दिख रही है. वहीं मौसम विभाग ने मानसा, लुधियाना और बरनाला जिले के लिए हीटवेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, फिरोजपुर और फरीदकोट जिले में हीटवेव के साथ-साथ तेज तूफान और बारिश की भी संभावना जताई है. पंजाब के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 5 और 6 जून को पंजाब में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं.

हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में 4 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 4 से 6 जून तक बादल छाए रहने की साथ-साथ तेज गति से हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी की भी संभावना है.

हरियाणा में कहां कितना रहा तापमान
हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा. राज्य के अन्य स्थानों में भिवानी में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अंबाला में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 42.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में क्रमश: 42.5 डिग्री सेल्सियस और 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब के जिलों में कहां कितना रहा तापमान
पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 42.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में महंगा होगा सफर, कल से बढ़ेंगी टोल टैक्स की दरें, जानें- किस हाईवे पर कितना बढ़ा टोल टैक्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget