एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित बोले- 'मैं राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करूंगा'

Punjan News: राज्यपाल ने कहा कि CM मान अमर्यादित भाषा का उपयोग कर रहे हैं लेकिन मैं राज्यपाल के पद की गरिमा का ख्याल रखता हूं. मैं भविष्य में कभी भी पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर का उपयोग नहीं करूंगा.

Punjab Politics: पंजाब विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘अपमानजनक’ टिप्पणी से नाराज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बुधवार को कहा कि वह अब राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे. राजभवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज्यपाल पुरोहित ने सीएम मान पर पलटवार किया, जो दोनों के बीच चल रही खींचतान का नया अध्याय है.

आम आदमी पार्टी के बहुमत वाले सदन ने बुधवार को राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने से संबंधित एक विधेयक पारित किया. चर्चा के दौरान मान ने राज्यपाल द्वारा राज्य के हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया. सीएम मान ने मंगलवार (20 जून) को आरोप लगाया था कि पंजाब और पंजाबियों के हित की रक्षा करने के बजाय राज्यपाल ‘‘अक्सर दूसरी तरफ खड़े दिखायी देते हैं.’’

सीएम मान ने कहा कि वह मेरा हेलीकॉप्टर (सरकारी हेलीकॉप्टर) ले जाते हैं और फिर मुझसे दुर्व्यवहार करते हैं. मुझे नहीं लगता कि इतने हस्तक्षेप की जरूरत है. उनका कर्तव्य शपथ दिलाना है. इसका मतलब यह नहीं है कि वह हर छोटी चीज के लिए परेशानी खड़ी करें.

'सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करना मेरा आधिकारिक कर्तव्य है'
हेलीकॉप्टर के मुद्दे पर सीएम मान के निशाना साधे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि वे क्या उम्मीद करते हैं? क्या मैं उनके लिए ताली बजाऊं? क्या वे यहीं उम्मीद करते हैं? उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करना मेरा आधिकारिक कर्तव्य है. मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने भी उस हेलीकॉप्टर में यात्रा की है. क्या वे ये कहना चाहते हैं कि उन्होंने मुझे यात्रा करने के लिए अपना हेलीकॉप्टर दिया था.

राज्यपाल ने कहा कि जब तक मैं पंजाब में हूं, मैं पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं करूंगा. मुश्किल से, तीन या चार बार मैंने अतीत में सीमा क्षेत्र का दौरा करने के लिए उसका इस्तेमाल किया है. आप, मुख्यमंत्री, खुश रहें, मुझे कोई समस्या नहीं है. मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि कोई मुख्यमंत्री राज्यपाल के बारे में ऐसी बातें करेगा.

राज्यपाल पुरोहित ने इस बात पर जताई आपत्ति
पुरोहित ने मान द्वारा उन्हें लिखे गए उनके आधिकारिक पत्रों को ‘प्रेमपत्र’ कहने पर भी आपत्ति जतायी. मान ने इस महीने की शुरुआत में उनके (पुरोहित) द्वारा लिखे गए कई पत्रों को 'प्रेम पत्र' कहते हुए यह भी कहा था कि पुरोहित को ऐसे पत्र लिखने के बजाय केंद्र द्वारा कथित रूप से रोके गए ग्रामीण विकास कोष जैसे मुद्दों को उठाना चाहिए था. राज्यपाल ने 12 जून को आप सरकार पर उनके पत्रों का जवाब नहीं देने के लिए संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया था.

'उन्होंने विधानसभा में मेरा मजाक उड़ाया'
उन्होंने बुधवार (21 जून) को कहा कि मुझे राजभवन की गरिमा बनाए रखनी है, इसलिए यह एकतरफा मामला चल रहा है. मैंने टीवी पर देखा और अखबारों में भी पढ़ा कि उन्होंने विधानसभा में मेरा मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल उन्हें कई प्रेम पत्र लिखे हैं. उन्होंने कहा कि एक 'मुख्यमंत्री' मेरे लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है. जबकि उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि मांगी गई जानकारी देना मुख्यमंत्री का कर्तव्य है.’’

'अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से बचें'
पुरोहित ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुख्यमंत्री अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करके जवाब देने से बच सकते हैं. मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं, चाहे कोई खुश हो या नहीं. मुझे अपना कर्तव्य निभाना है और मैं काम करूंगा. राज्यपाल ने यह भी सवाल उठाया कि क्या उन्होंने तब 'पाप' किया है जब उन्होंने मान सरकार से एक 'दागी मंत्री' को हटाने के लिए कहा. उनका परोक्ष तौर पर इशारा लाल चंद कटारू चक की ओर था, जिन पर 'यौन दुराचार' का आरोप लगा था.

ये भी पढ़ें: Haryana: बीजेपी-जेजेपी गठबंधन में रार की अटकलों पर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान- 'चुनाव की घोषणा के बाद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget