एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में बीयर के शौकीन लोगों के लिए जरूरी खबर, कीमत को लेकर सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Punjab Beer Price: पंजाब में अब कोई दुकानदार मनमानी कीमत पर बीयर नहीं बेच पाएगा. पंजाब सरकार अब बियर का न्यूनतम और अधिकतम रेट तय करेगी. ऐसा शराब की तस्करी रोकने के लिए किया जाएगा.

Punjab Beer Rate: पंजाब के आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को कहा कि उनके विभाग ने बीयर की कीमतों को उचित सीमा के भीतर रखने के लिए न्यूनतम और अधिकतम दरें तय की हैं. चीमा ने आगे कहा कि पड़ोसी राज्यों से बीयर की तस्करी को रोकने के अलावा, बीयर की अत्यधिक कीमतों की जांच के लिए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसे कदम अवैध शराब के उत्पादन और खपत को भी हतोत्साहित करेंगे.

चीमा ने चंडीगढ़ में आबकारी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 2023-24 के लिए आबकारी नीति में एक खंड 28 जोड़ा गया है, जिससे बीयर की दरों को उचित सीमा के भीतर रखने के लिए खुदरा दुकानों और स्टैंडअलोन दुकानों पर बेची जाने वाली बीयर की अधिकतम खुदरा कीमत तय करने का अधिकार सरकार को दिया गया है.

 अवैध शराब व्यापार को जड़ से खत्म करने पर जोर 

चीमा राज्य के वित्त मंत्री भी हैं. उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों को इस व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के अलावा राज्य से अवैध शराब व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई को और बढ़ाने के लिए कहा. आबकारी आयुक्त वरुण रूजम ने कहा कि विभाग शराब निर्माता से उसके एक्स्ट्रा-न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) के अंतिम गंतव्य तक की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रख रहा है.

ईएनए ले जाने वाले वाहनों को 100 के पहले रुकने की अनुमति नहीं 

उन्होंने कहा कि ईएनए ले जाने वाले जीपीएस से लैस वाहनों को उनकी यात्रा के पहले 100 किमी के भीतर रुकने की अनुमति नहीं है और आबकारी दल किसी भी शरारत से बचने के लिए नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी और उत्पादन के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए नियमित रूप से प्रवर्तन गतिविधियां चलाने का काम करेगा.

ये भी पढ़ें :-Bathinda Military Firing: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में दूसरे दिन एक और जवान की मौत, हथियार सेट करते वक्त लगी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
Punjab Bandh Today: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget