एक्सप्लोरर

Punjab News: दिल्ली के बाद अब पंजाब में ताकत दिखाएंगे किसान, टोल टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन का एलान

आज से पंजाब में भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर संघर्ष समिति टोल दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी. आज नौ टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा धरना दिया जाए.

Punjab News:  दिल्ली की सीमा पर शक्ति प्रदर्शन के बाद अब किसान पंजाब में अपना दम दिखाएंगे. किसानों ने आज से पंजाब में रेल नाकेबंदी और टोल नाकों पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है. टोल दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर संघर्ष समिति आज से आंदोलन करेगी. किसान नेताओं की मांग है कि पंजाब में टोल के पुराने रेट फिर से लागू किए जाए. इसी को लेकर आज नौ टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी रहेगा.

टोल दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) द्वारा आयोजित पंजाब  सरकार के खिलाफ ये आंदोलन पूरे प्रदेश में रहेगा. इसका असर अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और होशियारपुर में देखने को ज्यादा मिल सकता है. उधर, तीन कृषि कानूनों को वापस लेकर दिल्ली से लौटे किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं ने 20 दिसंबर से राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी की घोषणा की है.  यानी कुल जमा ये कि किसान आंदोलन की पिक्चर अभी बाकी है.

नौ टोल प्लाजा पर किसानों करेंगे धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) उगराहां की ओर से घोषणा की गई है कि 20 दिसंबर से किसान पूरे पंजाब में राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी करेंगे. जब तक टोल रेट वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक सूबे के नौ टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी रहेगा.

टोल टैक्स से होने वाली कमाई रुकी
किसान आंदोलन की वजह से राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर एनएचएआई को टोल टैक्स के रूप में होने वाली कमाई रुक गई है. एनएचएआई ने बताया था कि टोल से होने वाली आमदनी रुकने के कारण पंजाब में हाईवे की मरम्मत का काम भी प्रभावित हुआ है. इसके अलावा राज्य में प्रस्तावित विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का क्रियान्वयन भी प्रभावित हुआ है. पैसे की आमद रुकने से नए प्रोजेक्टों पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है और मौजूदा नेशनल हाईवे की मरम्मत भी नहीं हो रही है.

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ी कनकनी, पटना, गया, समेत कई जगहों का तापमान गिरा, अभी चलती रहेगी पछुआ हवा

UP Election 2022: IT विभाग की छापेमारी से भड़की यूपी की राजनीति, SP-BJP आमने-सामने, अखिलेश को मिल रहा प्रियंका का साथ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget