एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा बोले, पंजाब में पूर्ण बहुमत की बनाएंगे सरकार

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब चुनाव के नतीजों के आ रहे रुझान में आम आदमी पार्टी को बड़ी बहुमत मिलते दिख रही है.

Punjab Election Result 2022: पंजाब में हुए विधानसभा के चुनावों के परिणाम आज आ रहे हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रूझानों में बहुमत हासिल कर ली है. आयोग के वेबसाइट के अनुसार पंजाब के कुल 117 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे चल रही है. इस लिहाज से पंजाब में उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनना भी तय है. रुझानों में आगे रहने चलने पर आम आदमी पार्ट के नेता राघव चड्ढा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की उन्होंने कहा कि “पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी को गले लगाने का मन बना लिया है. भगवंत मान साहब बहुत जल्द पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पंजाब की जनता ने इस बार बदलाव के लिए मतदान किया है और हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब की जनता ने इस बार बदलाव पर वोट दिया है. उन्होंने इस बार पॉजिटिविटी पर मतदान किया है. मेरे बड़े भाई भगवंत मान साहब बहुत जल्द मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पंजाब की जनता ने इस बार भ्रष्ट ताकतों को हराने के लिए वोट दिया है. हमारी पार्टी ने इस बार पॉजिटिव एजेंडे के साथ चुनाव लड़ा. विरोध लगातार हमपर किचड़ उछालते रहे लेकिन हमने इनका जवाब पॉजिटिव एजेंडे से दिया और हमने विकास की बात की. हमारी इमानदारी, नेक नियत को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है पार्टी पर परमात्मा की मेहर होगी और हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेंगे.

आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा का चुनाव दूसरी बार चुनाव लड़ रही है. पिछले बार के चुनाव में आप को 20 सीटें मिली थीं. आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है.

कौन सी पार्टी किसके साथ लड़ रही थी चुनाव
इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था. वहीं  शिरोमणी अकाली दल ने बसपा और बीजेपी ने पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) से गठबंधन किया था. पंजाब लोक कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी है.

यह भी पढ़ें:

Punjab Election Result 2022: वोटों की गिनती में नवजोत सिंह सिद्धू को झटका, जानें क्या है 'राजनीतिक के गुरू' का हाल

Punjab Election 2022: भगवंत मान, अमरिंदर सिंह और सुखपाल खैरा जैसे बड़े नाम पीछे, रुझानों में 'AAP' आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget