एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: जालंधर में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- मैं मंदिर जाना चाहता था लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए

Punjab Election News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में रैली संबोधित की. इस दौरान उनके साथ पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे.

Punjab Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को पंजाब के जालंधर (Jalandhar News) में रैली संबोधित की. इस दौरान उनके साथ पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) भी मौजूद थे.  इस दौरान पीएम मोदी ने दावा किया "आज मेरी इच्छा थी कि त्रिपुरमालिनी देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं, उनका आशीर्वाद लूं. लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए."

पीएम के अनुसार "पुलिस और प्रशासन ने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे. आप हेलीकॉप्टर से ही चले जाइये. अब ये हाल हैं सरकार के यहां."

पीएम ने कहा कि पंजाब ने मुझे तब रोटी खिलाई है जब मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर यहां गांव-गांव में काम करता था. पंजाब ने मुझे इतना कुछ दिया है कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करता हूं, मुझे उतनी ही और मेहनत करने का मन करता है.

आप सभी ने देश के लिए मेरी मेहनत देखी- PM
प्रधानमंत्री ने कहा "बीते वर्षों में आप सभी ने देश के लिए मेरी मेहनत देखी है. हम देश के लिए जो संकल्प लेते हैं, उसे हम प्रकल्प बनाते हैं और प्रकल्प को परिपूर्ण करने के लिए जीवन खपा देते हैं."  

पीएम ने कहा कि पंजाब में NDA गठबंधन की सरकार बनेगी अब ये पक्का है. पंजाब में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा. पंजाब के एक-एक व्यक्ति को, मेरे नौजवानों को मैं विश्वास देने आया हूं कि आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे प्रयास में कोई कमी नहीं रहने देंगे.

पंजाब की धरती ने देश को दिशा दी- PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा. नवा पंजाब- जिसमें विरासत भी होगी, विकास भी होगा. नवा पंजाब- जो कर्ज़ से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा. नवा पंजाब- जहां हर दलित भाई-बहन को मान मिलेगा, हर स्तर पर उचित भागीदारी मिलेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब की धरती वो धरती है जिसने देश को दिशा दी है, देश को हौसला दिया है. जब हमारे समाज में अंधियारा आया, तो गुरुनानक देव जी जैसे गुरु आए. गुरु अर्जुनदेव और गुरु गोविंद सिंह जी जैसे गुरुओं ने देश और धर्म की हिफाजत की.

कांग्रेस की  सरकारें रिमोट कंट्रोल से चलती हैं- PM
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सारी सरकारें रिमोट कंट्रोल से दिल्ली से एक परिवार चलाता है. संविधान के आधार पर वो सरकारें नहीं चलती.

पीएम ने कहा कि अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल भाजपा सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा. भाजपा की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा.

कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि...
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की क्या गति है, आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है. कांग्रेस के लोग अपने नेताओं की सारी पोल पट्टी खोल रहे हैं. आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकते हैं. अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास नहीं कर सकते हैं. 

पीएम ने कहा कि पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर रहकर काम करे. कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि वो कभी पंजाब के लिए काम नहीं कर सकती. और जो काम करना भी चाहता है, वो उसके आगे हजार रोड़े खड़े कर देती है.

पंजाब के पास कम ही विकल्प रहे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल भाजपा सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा. भाजपा की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा.

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद इतने दशकों में पंजाब के पास कम ही विकल्प रहे. हम जब अकाली दल के साथ थे, तो उन्हें बड़ा भाई मानकर हमेशा हमने अपनी छोटी भूमिका को स्वीकार किया था. दिल में सिर्फ एक ही बात थी कि जिस बात में पंजाब का भला होगा वही करेंगे.

अकाली दल के साथ रहे तो हमारे साथ अन्याय हुआ...
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था कि अकाली दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, भाजपा के समर्थन के बिना उनकी सरकार नहीं चल सकती थी. उस स्थिति में कुदरती न्याय तो ये कहता था कि डिप्टी सीएम भाजपा का बनना चाहिए था. लेकिन उस समय भी हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे को ही उपमुख्यमंत्री बना दिया.

पीएम ने कहा कि हमारे पास ज्यादा एमएलए थे, सरकार घर जा सकती थी. लेकिन फिर भी पंजाब की भलाई के लिये, हमने वो पाप नहीं किया. क्योंकि हमारे दिल में सिर्फ और सिर्फ पंजाब का उज्ज्वल भविष्य है,

इससे पहले पीएम ने कहा "गुरुओं, पीरों, फकीरों,महान क्रांतिकारियों और जनरलों की धरती पर आना अपने आप में बहुत बड़ा सुख है. मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए जालंधर की धरती से  शक्तिपीठ देवी तालाब की देवी माता त्रिपुरमालिनी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं." उन्होंने कहा "आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की, हमारे वीर शहीदों की तीसरी बरसी है. मैं पंजाब की धरती से भारत मां के वीर शहीदों के चरणों में श्रद्धापूर्वक सर झुकाता हूं."

UP Election 2022: अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा- बुंदेलखंड में वोटिंग के बाद सुन्न हो जाएंगे बीजेपी नेता

UP Election: बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda बोले- Mukhtar Ansari से इतनी गहरी दोस्ती कि जेल के अंदर भी दे दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget