एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, AAP ज्वाइन करेंगे गुरदासपुर के बड़े नेता Raman Bahl

Punjab Election 2022: गुरदासपुर के बड़े कांग्रेस नेता रमन बहल ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. रमन बहल के आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं.

Punjab News: पंजाब में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ महीनों के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुरदासपुर से पार्टी के बड़े नेता रमन बहल (Raman Bahl) ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है. रमन बहल के आम आदमी पार्टी (AAP) में जाने की संभावना जताई जा रही है. मंगलवार को ही रमन बहल कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. 

रमन बहल के कांग्रेस छोड़ने की चर्चा सोमवार को तेज हुई. रमन बहल ने सोमवार को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 2018 में बहल को पीएसएसएसबी का अध्यक्ष नियुक्त किया था.

गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले के रहने वाले बहल ने कहा कि उन्होंने पीएसएसएसबी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. रमन बहल ने हालांकि अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया. रमन बहल ने हालांकि आम आदमी पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा, ''मैंने कल कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है और वे जो भी फैसला करेंगे मैं उस पर चलूंगा.''

क्यों है कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

बहल ने 2012 में गुरदासपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रहे थे. फिलहाल इस सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पहरा कर रहे हैं.

यह पहला मौका नहीं है जब रमन बहल ने कांग्रेस पार्टी से अलग होने का फैसला किया है. 2007 में अमरिंदर सिंह के साथ विवाद के चलते रमन बहल और उनके पिता कांग्रेस से अलग हो गए थे. हालांकि बाद में उन्होंने घर वापसी कर ली.

कांग्रेस पार्टी की ओर से रमन बहल को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. गुरदासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 2019 में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में रमन बहल का जाना कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

Charanjit Singh Channi सरकार पर लगे परिवारवाद को बढ़ाने के आरोप, विपक्ष ने जमकर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget