एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में 1304 उम्मीदवार आजमा रहे हैं किस्मत, पटियाला से उतरे सबसे ज्यााद कैंडिडेट मैदान में

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार पटियाला से किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट से अमरिंदर सिंह चुनाव मैदान में हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन वापस लेने की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. पंजाब विधानसभा चुनाव की दौड़ में अब कुल 1304 उम्मीदवार रह गए हैं. पंजाब की साहनेवाल और पटियाला विधानसभा सीट से सर्वाधिक 19-19 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई. पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने कहा कि 117 विधानसभा सीट के लिए कल 2266 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. नामांकन पत्रों की जांच के बाद 1645 नामांकन वैध पाए गए. दिनानगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

चमकौर साहिब और भदौर सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मैदान में हैं. पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से मैदान में हैं. वहीं, 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं, जो लाम्बी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

कई दलों के बीच है टक्कर

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हैं. शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान संगरुर जिले की धुरी सीट से मैदान में हैं. 

शिअद नेता बिक्रम मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती देते नजर आएंगे. संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) के बलबीर सिंह राजेवाल समराला सीट से दम दिखाएंगे. पंजाब में कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और एसएसएम के बीच बहुकोणीय मुकाबला है.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा बनाया है. आम आदमी पार्टी भगवंत मान के अगुवाई में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ रही है. वहीं शिरोमणि अकाली दल सुखबीर सिंह बादल को चेहरा बनाकर चुनाव मैदान में उतरी है.

Punjab Election: विरोधी दलों के निशाने पर आई कांग्रेस पार्टी, चरणजीत चन्नी की छवि को लेकर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget