एक्सप्लोरर

Punjab Drugs Case: राजजीत की गिरफ्तारी के सवाल पर पंजाब DGP ने साधी चुप्पी, बिना जवाब दिए कार्यक्रम से निकले

Ludhiana News: ड्रग तस्करों से सांठगांठ का आरोप लगने के बाद से पंजाब पुलिस के एआईजी राजजीत सिंह फरार है. करीब 40 दिन बाद भी पुलिस राजजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

Punjab News: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) आज लुधियाना में पंजाब पुलिस (Punjab Police) के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. इस दौरान जब उनसे बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह (Rajjit Singh) की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया तो वो बिना जवाब दिए ही वहां से निकल लिए.

आपको बता दें कि करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी और भ्रष्टाचार से जुड़े केस में करीब 40 दिनों से बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह फरार हैं. पुलिस अभी तक राजजीत का कोई सुराग नहीं लगा पाई है. स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राजजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए जारी करवाए वारंट की समय अवधि 31 मई तक बढ़वा ली है.

राजजीत सिंह को पनाह देने वालों पर कसेगा शिकंजा

पंजाब पुलिस पूर्व एआईजी राजजीत सिंह को पनाह देने वालों पर भी शिकंजा कसने वाली है. बीते दिनों चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा था राजजीत सिंह को शरण देने वाली बहुत सारी ताकते हो सकती है. उन्हें बक्शा नहीं जाएगा. कंग ने कहा कानून के हाथ लंबे होते है बहुत जल्द राजजीत सिंह और उससे जुड़े सभी राज भी सामने आएंगे. 

राजजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पंजाब पुलिस पूर्व एआईजी राजजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब समेत अन्य राज्यों की खाक भी छान रही है. पिछले दिनों राजजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, मोहाली और श्रीगंगानगर में छापेमारी की गई थी. राजजीत सिंह की ड्रग माफियाओं के साथ बड़े स्तर पर सांठगांठ सामने आई है. 

पंजाब सरकार पहले ही कर चुकी है बर्खास्त

आपको बता दें कि ड्रग तस्करों से सांठगांठ का आरोप लगने के बाद पंजाब सरकार ने एआईजी राजजीत सिंह को बर्खास्त कर दिया था. हाईकोर्ट की एक रिपोर्ट में एआईजी राजजीत सिंह का नाम आया था. इसके बाद जब राजजीत सिंह की प्रोपर्टी की जांच के आदेश दिए गए थे. तभी से वो फरार चल रहा है. पंजाब पुलिस राजजीत सिंह के करीबियों पर भी कड़ी नजर रखे हुए है.

यह भी पढ़ें: PSEB 10th Results 2023: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, लड़कियों मे मारी बाजी, गगनदीप कौर बनीं टॉपर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget