एक्सप्लोरर

पंजाब विधानसभा उपचुनाव में कुल कितना हुआ मतदान, चुनाव आयोग ने दिया ये अपडेट

Punjab Election News: पंजाब में बीते दिन गुरुवार को विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव हुए. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक गिद्दरबाहा सीट पर सबसे ज्यादा 81.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए.

Punjab News: पंजाब की चार विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव में करीब 63.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें गिद्दरबाहा सीट पर सबसे अधिक 81.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. राज्य की गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (आरक्षित) और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ. मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था.

पंजाब के 4 क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान हुए

अधिकारियों के अनुसार इन चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 6.96 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 2.15 लाख महिलाओं समेत 4.45 लाख मतदाताओं ने मतदान किया. उन्होंने बताया कि गिद्दरबाहा में 81.90 प्रतिशत, डेरा बाबा में 64.01 प्रतिशत, बरनाला में 56.34 प्रतिशत और चब्बेवाल में 53.43 प्रतिशत मतदान हुआ. गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में गिद्दरबाहा में 84.93 प्रतिशत, डेरा बाबा नानक में 73.70 प्रतिशत, बरनाला में 71.45 प्रतिशत और चब्बेवाल में 71.19 प्रतिशत मतदान हुआ था.

उपचुनाव में दिग्गजों के बीच मुकाबला

उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच था. शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव नहीं लड़ा था. चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, केवल सिंह ढिल्लों, सोहन सिंह ठंडल और रविकरण सिंह कहलों (भाजपा), अमृता वडिंग और जतिंदर कौर (कांग्रेस) और हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और इशांक कुमार चब्बेवाल (आप) शामिल हैं. अमृता, कांग्रेस के पंजाब प्रमुख एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी हैं. जतिंदर कौर गुरदासपुर के सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी हैं.

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में आप के 91 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 15, शिरोमणि अकाली दल के तीन, भाजपा के दो और बहुजन समाज पार्टी का एक विधायक है. एक निर्दलीय विधायक भी है.

यह भी पढ़ें- पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका, अनिल जोशी ने छोड़ी पार्टी, बोले- ‘धर्म और सांप्रदायिक एजेंडे में...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget