एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब विधानसभा से कांग्रेस विधायकों को बाहर करने पर भड़के प्रताप बाजवा, बताया 'लोकतंत्र की हत्या'

Punjab Budget Session: कांग्रेस विधायकों को पंजाब विधानसभा से मार्शलों के जरिए बाहर निकाले जाने पर प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है.

Punjab Assembly Budget Session 2024: पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस विधायकों को पंजाब विधानसभा से मार्शलों के जरिए बाहर निकाले जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले हमारी बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल की बैठक बुलाई गई थी, इस बैठक में विपक्ष के नेता के तौर पर मैं भी शामिल हुआ था.

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हमने अनुरोध किया था कि बजट और राज्यपाल के अभिभाषण पर कम से कम दो दिन बहस होनी चाहिए. लेकिन, चर्चा तुरंत शुरू हो गई, उन्हें संदेह था कि केंद्र सरकार कभी भी चुनाव संहिता लागू कर सकती है. इसके बाद बजट पारित नहीं हुआ तो समस्याएं पैदा होंगी.

‘AAP-बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू’
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पहले दिन सीएम ने ऐसा हंगामा किया, जिससे कार्यवाही रोक दी जाए. उन्होंने राज्यपाल को अपना अभिभाषण नहीं पढ़ने देने की हताशा निकाली. बाजवा ने बजट को असफल वित्त मंत्री का विफल बजट बताया. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की क्लोन पार्टी बताया उन्होंने कहा कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. वो लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं.

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ को छोड़कर सभी कांग्रेस सदस्यों को मार्शल से बाहर करवा दिया था. 

राजा वडिंग ने भी साधा निशाना
वहीं पंजाब विधानसभा से कांग्रेस सदस्यों को मार्शलों के जरिए बाहर निकाले जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मार्शल भेजकर हमारा अपमान किया गया. एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने वाले हैं. दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है.

यह भी पढ़ें: Exclusive: बीजेपी में जाने के सवाल पर सिद्धू बोले- 'मैं जहां हूं वहां...', AAP से गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget