एक्सप्लोरर

पंजाब के आबकारी नीति की भी ED से हो जांच, प्रदेश BJP अध्यक्ष बोले- EC से करेंगे मांग

Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा दावा किया है. जाखड़ ने पंजाब में भी वैसी ही नीति लागू करने का दावा किया है.

Punjab News: पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग से संपर्क करेगी और राज्य की आबकारी नीति मामले की जांच की मांग करेगी. जाखड़ ने दावा किया कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर आबकारी नीति लाई गई है. सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से दिल्ली की आबकारी नीति के कारण केजरीवाल को यह दिन देखने पड़े हैं, पंजाब में उसी मॉडल को अपानाया गया है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है.  सुनील जाखड़ ने कहा कि बीजेपी का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलेगा और उनसे ईडी द्वारा जांच कराए जाने की मांग करेगा. जाखड़ ने कहा कि जिस आबकारी नीति के कारण दिल्ली के कई मंत्रियों को जेल हुई है, वहीं नीति पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा लागू की गई है.

कांग्रेस भी करे चुनाव आयोग का रुख- जाखड़
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल को अपनी गिरफ्तारी के बाद तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन उनकी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे. यह दिखाता है कि आप प्रमुख को अपनी पार्टी के नेताओं पर भरोसा नहीं है और उनकी पार्टी सत्ता की भूखी है. सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के जिन नेताओं ने पहले आबकारी नीति मामले में ईडी जांच की मांग की थी, उन्हें भी निर्वाचन आयोग के पास जाना चाहिए.

केजरीवाल को लेकर यह बोले सुनील जाखड़
वहीं, केजरीवाल पर हमला करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि वह इतिहास की कहानी में शामिल हो जाएंगे क्योंकि वह पहले सीएम हैं जो आबकारी नीति मामले में जेल गए हैं. उधर, गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया जा रहा है. बता दें कि आबकारी नीति मामले में अब तक मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- JNUSU Election Today: जेएनयू प्रशासन ने भड़काऊ भाषण पर लिया संज्ञान, जांच के आदेश, सभी से शांति की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
Punjab News: पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget