एक्सप्लोरर

Punjab News: शादी के बंधन में बंधेंगी पंजाब से आप की विधायक नरिंदर कौर भराज, जानिए कैसा रहा है सफर

AAP News: नरेंदर कौर उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवार भगवंत मान के लिए पोलिंग एजेंट बूथ लगाया था. इसके बाद भगवंत मान खुद उनसे मिलने उनके गांव गए थे.

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के एक और विधायक की शादी होने जा रही है.संगरूर से विधायक चुनी गईं नरिंदर कौर भराज (Narinder Kaur Bharaj) शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगी. उनकी शादी का समागम पटियाला के पास होगा.शहीद-ए-आजम भगत सिंह की सोच से प्रभावित नरिंदर कौर की शादी का समारोह बहुत सादगी के साथ आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann)उनकी शादी के समागम में शामिल होंगे.

भगवंत मान की शादी

इससे पहले इस साल जुलाई में भगवंत मान शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई थी. उनकी शादी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में हुई थी. इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे. पंजाब में आप के प्रभारी राघव चड्ढा भी इस शादी में मौजूद थे. 

चुनाव में नरिंदर ने किसे हराया था

कल शादी करने जा रहीं 27 साल की नरेंदर कौर ने पंजाब के संगरूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीती हैं. उन्होंने इस साल मार्च में हुए चुनाव में उन्होंने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजयइंद्र सिंगला को 36 हजार से अधिक वोटों के अंतर से मात दी थी. वो संगरूर की पहली महिला विधायक हैं. वो पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ी थीं. चुनाव के समय उनके पास आप के यूथ विंग की राज्य ईकाई की प्रवक्ता और जिला यूथ विंग के प्रमुख की जिम्मेदारी भी थी. 

भगवंत मान की करीबी

नरेंदर कौर उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव दौरान आप उम्मीदवार और आज के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए पोलिंग एजेंट बूथ लगाया था. इसके बाद भगवंत मान खुद उनके गांव उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे.इसके बाद नरेंदर कौर भराज ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था. उनके पिता गुरमेल सिंह किसान हैं. नरेंदर ने संगरूर के भाई गुरदास कालेज आफ लॉ से 2021 में एलएलबी की डिग्री ली थी.

ये भी पढ़ें

Punjab News: पंजाब में जीएसटी संग्रह में 22.6% की वृद्धि, 6 महीने में पार किया 10 हजार करोड़ का आंकड़ा

Haryana News: रंग ला रही बेटी बचाने की मुहिम: हरियाणा के लिए बड़ी खुशखबरी, 64 गांवों में बेटों के मुकाबले ज्यादा बेटियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget