एक्सप्लोरर

Droupadi Murmu Punjab Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 मार्च को आ रही हैं पंजाब, जानिए क्या है वजह

Amritsar News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पंजाब आ रही है. 9 मार्च को वह अमृतसर के दौरे पर रहेगी. जिसको लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है.

Punjab News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर पंजाब आने वाली है. 9 मार्च को उनका पंजाब दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है. अपने अमृतसर दौरे के दौरान राष्ट्रपति श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकेंगी और जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ के भी दर्शन करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा बड़े जोर-शोर से तैयारियों की जा रही है. उनकी पर्सनल सिक्योरिटी के साथ पंजाब पुलिस विभाग की कई बैठकें भी हो चुकी हैं.

राष्ट्रपति का पहला पंजाब दौरा
द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं. जिन्होंने बीते साल जुलाई महीने में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी. उनके अमृतसर दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों को इसके लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए गए है. जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गठित की जाएगी, जो हर समय राष्ट्रपति मुर्मू के पास रहेगी. इसके अलावा फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमों के साथ भी कोऑर्डिनेट किया जा रहा है. वही राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अमृतसर की सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती कर दी गई है. जगह-जगह नाके भी लगाए गए, हर आने-जाने वाहनों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

गृह मंत्री शाह भी आने वाले है पंजाब
मार्च महीने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अमृतसर आने वाले है. शाह यहां से ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत करने वाले है. पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए और उनके अंदर जागरुकता लाने के लिए ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकाली जाएगी. यह यात्रा पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों के शहरों और गांवों से होकर गुजरेगी. वही आपको बता दें कि बीते गुरुवार को ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी. इस मुलाकात में पंजाब की कानून व्यवस्था और आने पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन्स को लेकर बातचीत की गई थी.  

यह भी पढ़ें: Punjab Budget 2023: पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल से होगी दूसरे दिन की शुरुआत, इन मुद्दों को लेकर घेर सकता है विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget