एक्सप्लोरर

Poonch Terror Attack: शहीद मनदीप सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार, पत्नी ने कहा- ‘उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए’

जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवानों में से 4 पंजाब के रहने वाले थे. शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शव आज शाम को गांव पहुंचने वाला है. वहीं कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Punjab News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में  हुए आतंकी हमले में लुधियाना जिले के शहर दोराहा के  गांव चनकोइयां के रहने वाले मनदीप सिंह शहीद हो गए है. मनदीप सिंह के परिवार में उनकी मां, पत्नी और एक बेटा और बेटी हैं. बेटा 9 वर्ष का है और बेटी 11 वर्ष की है. सैन्य अधिकारियों ने मनदीप के शहीद होने की सूचना देर रात परिवार को फोन पर दी. आज शाम तक शव घर आएगा और अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे गांव में ही किया जाएगा.

‘कुर्बानी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए’

मनदीप सिंह की माता बलविंदर कौर ने बताया कि कल ही बेटे से फोन पर बात हुई थी. बेटा बिलकुल ठीक ठाक था. शाम को शहीदी की सूचना फोन पर मिली. पत्नी जगदीप कौर ने कहा कि उन्हें फोन करके सूचना दी गई कि पति शहीद हो गए हैं. लेकिन उन्हें यकीन नहीं हो रहा था. क्योंकि दोपहर ही उनकी फोन पर बात हुई थी. मनदीप सिंह की पत्नी जगदीप कौर ने कहा कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे हमलों को रोकना चाहिए. बैठकर बातचीत से मसले का हल किया जाए.

‘कुर्बानी पर फक्र’

मनदीप सिंह के चाचा जसवीर सिंह खुद भारतीय सेना से रिटायर हैं. जसवीर सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में काफी समय से ऐसे हमले हो रहे हैं जिसमें जवान शहीद होते हैं. उन्हें भतीजे को कुर्बानी पर फक्र है.

सीएम भगवंत मान ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवानों में से 4 पंजाब के रहने वाले थे. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवानों की शहादत पर शोक जताया है. हमले में शहीद हुए जवान सेवक सिंह बठिंडा के तलवंडी साबो के बाघा गांव के रहने वाले थे. वहीं कुलवंत सिंह मोगा के चडिक गांव के रहने वाले थे. इसके अलावा हरिकृशन सिंह गुरदासपुर के तलवंडी भारथ के गांव आलीवाल के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: सुखबीर बादल को हराने वाले विधायक के पिता गिरफ्तार, AAP नेता बोले- 'जो गलत करेगा उस पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget