एक्सप्लोरर

Punjab OPS Seal: पंजाब पुलिस ने शुरू किया 'ओपीएस सील' अभियान, अंतरराज्यीय सीमाओं पर बढ़ा पहरा, जानें- पूरा मामला

Punjab OPS Seal Campaign: पंजाब के एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन सील अभियान चलाकर पंजाब में घुसने की कोशिश कर रहे आपराधिक तत्वों के लोगों को गिरफ्तार किया जा सकेगा.

OPS Seal Campaign In Punjab: पंजाब में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. रविवार को इसी के तहत ऑपरेशन सील नाम से अभियान चलाया जा रहा है. एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला (Arpit Shukla) ने बताया कि इस अभियान के तहत पंजाब के 10 जिलों में अंतरराज्यीय सीमा के कुल 131 बिंदुओं को सील कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) अंतरराज्यीय गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान चला रही है. 

एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने आगे कहा कि इससे पंजाब में घुसने की कोशिश कर रहे आपराधिक तत्वों के लोगों को गिरफ्तार किया जा सकेगा. करीब 1600 पुलिसकर्मियों, जीओ और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की निगरानी में यह नाकाबंदी की जा रही है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा की अंतरराज्यीय सीमाओं पर प्रवेश/निकास बिंदुओं पर एक विशेष अभियान 'ओपीएस सी' चलाया गया है. इसमें डीएसपी/निरीक्षकों के नेतृत्व में 131 टीमों ने छापेमारी की है. टीमों को कड़ी जांच करने के लिए गठित किया गया है. इसका उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, शराब की तस्करी, असामाजिक तत्वों और पंजाब में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को रोकना है. 

आपको बता दें कि आए दिन बीएसएफ की तरफ से पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया जा रहा है और हेरोइन बरामद किया जा रहा है. रविवार को भी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और उसके साथ भेजी गई बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार करीब 9.15 बजे गुरदासपुर सेक्टर के धनियाके बीओपी में बॉर्डर फेंसिंग के पास गश्त के दौरान तालाशी में जवानों ने एक ड्रोन बरामद किया. इसके साथ ही बीएसएफ जवानों को तलाशी के दौरान ड्रोन से भेजी गई करोड़ों की हेरोइन भी मिली. हेरोइन की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala: मानसा में सिद्धू मूसेवाला के पिता का छलका दर्द, इंसाफ नहीं मिलने पर पंजाब सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget