एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था का सवाल उठाया

Punjab Election 2022: मोदी ने पंजाब की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया है. पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी के वादों पर भी सवाल खड़े किए.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा है. पीएम मोदी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. मोदी ने कहा कि पंजाब में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन की बनेगी और राज्य में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा.

इससे पहले पांच जनवरी को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा यातायात अवरूद्ध किए जाने के कारण उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था और प्रधानमंत्री को लौटना पड़ा था. उस दिन उनका एक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम था.

पीएम मोदी ने कांग्रेस की पंजाब इकाई में आंतरिक कलह को लेकर पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि ''जो लोग आपस में लड़ रहे हैं, क्या वे स्थिर सरकार दे सकते हैं.''

मोदी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में कहा कि ''कांग्रेस ने दोषियों को दंडित करने के बजाय उन्हें मंत्री पदों से पुरस्कृत किया था और भाजपा सरकार ने ऐसे लोगों को जेल भेजा.''

आम आदमी पार्टी पर भी बोला हमला

प्रधानमंत्री ने कहा, "पंजाब में एनडीए गठबंधन सरकार बनाएगा. पंजाब में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा. मैं लोगों, खासकर युवाओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे."

पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां झूठ का खेल खेलने के लिए आए हैं और वे पंजाब को नशा मुक्त बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सड़कों पर शराब की दुकानें खोलने में कुशल हैं.

भाजपा 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए अमरिंदर सिंह नीत पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है.

Punjab Election 2022: राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों को प्रयोग नहीं करने के लिए कहा, एक मौका और देने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget