एक्सप्लोरर

Punjab Petrol Diesel Price Today: पंजाब में लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आज का रेट

Punjab Petrol Diesel Price Today: पंजाब में आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल 110 रुपये के ऊपर पहुंच गया है वहीं डीजल ने भी शतक का आंकड़ा पार कर लिया है.

Punjab Petrol Diesel Rate Today: हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की कमर तोड़ रहे है. देश के तमाम राज्यों की तरह पंजाब में आज फिर पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि राज्य मे पेट्रोल 110 रुपये के पार पहुंच गया है वहीं डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को क्रॉस कर गए हैं.

रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी थी

वहीं रविवार को सूबे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था. जालंधर की बात करें तो यहां रविवार को डीजल की कीमत 100 रुपये 19 पैसे प्रति लीटर रही जबकि पेट्रोल की कीमत 110.22 रुपए रही.

अमृतसर में किसानों ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन

शनिवार को भी डीजल की कीमतों में 0.35 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम में 0.33 पैसे लीटर का इजाफा हुआ था. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग को देखते हुए अमृतसर में किसान संघर्ष कमेटी के किसानों ने प्रधान सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन भी किया. इस दौरान 1 घंटे  तक गांव चब्बा के नजदीक ट्रैफिक बाधित रहा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. बहरहाल हर दिन बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है जिसका सीधा असर हर चीजों की कीमतों पर पड़ रहा है.

पिछले चार महीने से लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

गौरतलब है कि जुलाई से अक्टूबर तक चार महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि इस दौरान पेट्रोल की कीमतों में 9.34 रुपए व डीजल 7.28 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है. वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आम आदमी को रूला रही हैं. दरअसल पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोडिग-अनलोडिग भी महंगी हो गई है, नतीजतन हर वस्तु की कीमतें आसमान छू रही हैं.  

ये भी पढ़ें

Haryana: दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ सकेंगे राज्य के लोग, सरकार ने गाइडलाइन्स की जारी

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget