एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा से BJP सांसद के वीडियो कॉल अटेंड करते ही चलने लगी अश्लील क्लिप, जानें- क्या है मामला

Bhiwani News: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के मोबाइल पर गुरुवार की दोपहर अचानक एक वीडियो कॉल आई. जिसे अटेंड करते ही अश्लील वीडियो चलती दिखाई दी.

Haryana News: हरियाणा में बीजेपी से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो कॉल आने का मामला सामने आया है. मामला गुरुवार का बताया जा रहा है. भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई जैसी ही सांसद ने कॉल अटेंड की तो एक अश्लील वीडियो चलती दिखाई दी. बीजेपी सांसद ने तुरन्त कॉल को कट किया. इसके बाद बीजेपी सांसद के पीए ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाने को दी. 

स्क्रीन पर चलने लगी अश्लील क्लिप
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह गुरुवार को भिवानी में महम रोड स्थित अपने आवास में थे. इस दौरान दोपहर के करीब उनके मोबाइल नंबर पर एक वीडियो कॉल आई. तो सांसद ने वीडियो कॉल को जैसे ही अटेंड किया तो मोबाइल की स्क्रीन पर अश्लील क्लिप चलने लगी. तभी सांसद ने तुरंत कॉल कट कर दी. इसके बारे में अपनी पीए को सूचना दी और पुलिस को शिकायत देकर जिस नंबर से ये अश्लील वीडियो कॉल आया था उसके नंबर का पता लगाने और उसपर कानूनी कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिए. 

धोखाधड़ी के ऐसे कई मामले आए है सामने
आपको बता दें कि इस तरह की वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल किए जाने और धोखाधड़ी किए जाने के कई मामले पहले भी कई लोगों के साथ हो चुके है. वहीं बीजेपी सांसद के पीए ने लिखित शिकायत साइबर पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर वीडियो कॉल किस मकसद से और क्यों की गई थी. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस उस अज्ञात नंबर की भी जांच कर रही है. ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस की तरफ से आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है ताकि उनपर सख्त कार्रवाई की जा सके. 

यह भी पढ़ें: Sukhpal Singh Khaira की गिरफ्तारी को लेकर बाजवा की राज्यपाल से मुलाकात, बोले,..तो पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला हो दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget