एक्सप्लोरर

Nuh News: नूंह में फिर हंगामा, कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर पथराव, कई घायल

Nuh Clash News: नूंह में कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर मदरसे के बच्चों ने पथराव कर दिया. जिससे कई महिलाएं घायल हो गई. एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला. गुरुवार को देर शाम साढ़े सात बजे के करीब कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर मदरसे के कुछ बच्चों ने पथराव किया. इस पथराव में कई महिलाएं घायल हो गई. जिन्हें उपचार के लिए नूंह के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया. जिसके बाद दोनों समुदायों के लोग इकट्ठा हो गए. मामले को लेकर नूंह जिला एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

पुत्र होने पर कुआं पूजन के लिए जा रही थी महिलाएं
आपको बता दे कि नूंह के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले राम अवतार नाम के यहां पुत्र होने पर कुआं पूजन के कार्यक्रम के दौरान महिलाएं बाजे-गाजे के साथ नजदीक के शिव मंदिर में जा रही थी. इस दौरान जब बाजे-गाजे के साथ चल रही महिलाएं और बच्चे मस्जिद के सामने से निकलने लगे तो करीब 20 से ज्यादा मदरसे के बच्चों ने उनपर पथराव कर दिया. इस पथराव में कई महिलाओं को चोट लगी जिससे वो घायल हो गई. इस दौरान जब हिंदू समुदाय के इस कार्यक्रम में पथराव की सूचना मिली तो काफी संख्या में लोग वहां इक्टठा हो गए. 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी
सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक नूंह नरेंद्र बिजारणियां भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. इसके बाद एसपी ने मस्जिद के मौलाना मुफ्ती मोहम्मद जाहिद से मामले की जानकारी ली. मौलाना ने इस मामले में बच्चों की गलती मानते हुए आगे से एसी कोई घटना नहीं होने का आश्वासन दिया. एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने दोनों समुदायों से बात कर मामले को शांत करवा दिया.

वहीं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. वहीं एसपी की तरफ से बताया गया है कि पथराव की घटना में किसी को कोई बड़ी चोट नहीं लगी है. 

यह भी पढ़ें: Gurugram: गुरुग्राम में 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा कौमी एकता सप्ताह, कार्यक्रमों का होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget