एक्सप्लोरर

Haryana: नूंह में अवैध खनन की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, सरपंच सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज

Nuh News: नूंह में अवैध खनन मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर सरपंच और 15-16 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. इसके बाद वो पुलिस की ओर से कब्जे में ली गई जेसीबी को छुड़ा ले गए.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में अवैध खनन मामले की जांच करने पहुंचे एक पुलिस दल पर भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर उनके कब्जे से एक ‘जेसीबी’ मशीन को मुक्त करा लिया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गांव के सरपंच और 15-16 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक करण सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई.शिकायत में आरोप लगाया कि जब पुलिस दल एक ‘जेसीबी’ मशीन जब्त कर उसे ला रहा था तभी सरपंच सलीम सहित 10-15 लोगों ने हंगामा किया और मशीन को उनके कब्जे से मुक्त करा लिया. शिकायत के मुताबिक, गांव के सरपंच सहित सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं. थाना प्रभारी (एचएचओ) अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो, नूंह में तैनात उपनिरीक्षक ने सोमवार देर शाम अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद अपनी टीम के साथ लुहिंगा कलां गांव में छापा मारा था.

सरपंच की शह पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

लुहिंगा कलां गांव में सरपंच सलीम की शह पर ग्रामीणों ने हंगामा किया. हंगामा करने वाले आरोपी ना सिर्फ पुलिस टीम से जेसीबी को छुड़ाकर भागे बल्कि पुलिस टीम को गांव में आने पर जान से मारने की धमकी तक दे दी. सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने लुहिंगा कलां गांव से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त कर लिया. 

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

बता दें कि बीते साल दिसंबर महीने में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. पुन्हाना खंड के गांव हथनगांव में निरीक्षण करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया था.

यह भी पढ़ें: Gurugram News: कड़ाके की सर्दी में पति ने पत्नी को देर रात घर से निकाला बाहर, ठंड से ठिठुर कर हो गई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब में पराली पर लगाम की तैयारी, बनाए गए हॉटस्पॉट गांव
पंजाब में पराली पर लगाम की तैयारी, बनाए गए हॉटस्पॉट गांव

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget