एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी की मुश्किल और ज्यादा बढ़ी, नवजोत सिद्धू प्रचार अभियान छोड़कर वैष्णो देवी गए

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह एक हफ्ते में दूसरी बार प्रचार अभियान को बीच में ही छोड़कर वैष्णो देवी चले गए हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को नेताओं की आंतरिक कलह से जूझना पड़ रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत चन्नी (Charanjit Singh Channi) को सीएम का चेहरा बनाने के फैसले को स्वीकार करने का दावा किया है. लेकिन हफ्ते में दूसरी बार नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) प्रचार अभियान को बीच में ही छोड़कर वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए चले गए हैं. नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

नवजोत सिद्धू की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी नवजोत कौर ने प्रचार अभियान का जिम्मा संभाला है. नवजोत कौर 2012 से 2017 तक अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही हैं. 2017 में नवजोत कौर ने सिद्धू के लिए अपनी सीट को छोड़ दिया था. नवजोत कौर ने हालांकि चन्नी की तुलना में सिद्धू को सीएम का चेहरा बनाने के लिए बेहतर विकल्प बताया.

सिद्धू का गढ़ रही है यह सीट

नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अमृतसर ईस्ट से लड़ाई आसान नहीं है. नवजोत सिंह सिद्धू को शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रम सिंह मजीठिया चुनौती दे रहे हैं. नवजोत कौर ने हालांकि बिक्रम मजीठिया पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को धमकाने के आरोप लगाए हैं. 

अमृतसर नवजोत सिंह सिद्धू का गढ़ रहा है. विधायक बनने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से तीन लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं. 2014 में नवजोत सिंह सिद्धू को अरुण जेटली के लिए यह सीट छोड़नी पड़ी थी. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हालांकि अरुण जेटली को 2014 के लोकसभा चुनाव में हरा दिया था. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होना है.

Punjab Election 2022: पीएम मोदी पंजाब मे तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, बीजेपी को है इस बात की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget