एक्सप्लोरर

नवजोत सिंह सिद्धू ने किया YouTube चैनल का ऐलान, करेंगे ये खास काम

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू ने भी साल 2020 में 'जितेगा पंजाब' नाम का एक चैनल शुरू किया था, जिसमें उन्होंने पंजाब के लिए अपने विचार और ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी थी.

Navjot Singh Sidhu News: पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार (30 अप्रैल) को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता की. इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी मौजूद रहीं. पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि वह अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत करने जा रहे हैं. 

इस चैनल पर सिद्धू क्रिकेट पर अपने नजरिए के अलावा अपने जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें दर्शकों के साथ साझा करते नजर आएंगे. सिद्धू का कहना है कि वह अपने यू-ट्यूब चैनल पर राजनीति की कोई बात नहीं करेंगे. इसके बजाय वह मोटिवेशनल चीजों पर फोकस करेंगे.

'प्लेटफॉर्म पर दूंगा बहुत समय'
अमृतसर में अपने निवास पर सिद्धू ने पत्रकारों से कहा, "मैं सुबह अरदास करता हूं जो मुझे मेरे माता-पिता ने सिखाई थी. मैंने बहुत संघर्ष भी किए हैं. संघर्षों के बीच ही लोग निखरकर आते हैं. इसलिए यह ऐसा पहला प्लेटफॉर्म होगा जहां मैं बहुत सारा समय देने जा रहा हूं. पूरा संसार ही मेरा परिवार है, सभी लोग मेरे भाई हैं, खुशियां फैलाना और भलाई करना मेरा धर्म है."

'जीवन में आए उतार-चढ़ाव'
सिद्धू ने आगे कहा, "मेरे जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आए, जिसको मैं अपने यूट्यूब चैनल 'नवजोत सिंह ऑफिशियल' पर भी साझा करूंगा. मैंने क्रिकेट में 20 साल बिताए हैं, कमेंट्री भी की है, राजनीति भी की, प्रेरणादायक बातचीत भी की और आध्यात्मिक रुझान भी रहा है."

'राजनीति में जनता तय करेगी भूमिका'
कमेंट्री बॉक्स के सरदार के नाम से मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी के पंजाब से एक जाने-माने नेता हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर जीवनशैली, प्रेरणा, कमेंट्री और क्रिकेट से जुड़ी सलाहें दी जाएंगी. सिद्धू ने साफ कहा कि इस चैनल पर राजनीति से जुड़ी कोई भी बात नहीं होगी. राजनीति में आगे की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा, "फैसला जनता करेगी. जनता ही भगवान है और राजनीति जनता की भलाई के लिए होती है. मैंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. मेरी सोच हमेशा सच्चाई के साथ रही है."

2020 में भी शुरू किया था चैनल
साल 2020 में सिद्धू ने 'जितेगा पंजाब' नाम का एक चैनल शुरू किया था, जिसमें उन्होंने पंजाब के लिए अपने विचार और ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी थी. उन्होंने बताया कि 'नवजोत सिंह ऑफिशियल' चैनल बाबा गुरु नानक देव जी के दिखाए गए भाईचारे, सहनशीलता, प्रेम और शांति के रास्ते से प्रेरित है.

पिछले साल सिद्धू ने बताया था कि उनकी पत्नी नवजोत कौर ने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान दूध और चीनी खाना बंद कर दिया था ताकि कैंसर को 'भूखा' रखा जा सके. उन्होंने कहा था कि हल्दी और नीम खाने से उनकी पत्नी को 'लाइलाज' कैंसर से राहत मिली. हालांकि, डॉक्टर्स ने सिद्धू की इन बातों की आलोचना की और कहा कि यह लोगों को गुमराह करने वाली और सनसनी फैलाने वाली बातें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
Punjab News: पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget