एक्सप्लोरर

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर तेज हुईं अटकलें, सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट

Navjot Singh Sidhu News: नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार (30 अप्रैल) को मीडिया को अपने घर पर बुलाया है. उन्होंने कहा कि वो अपने जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं.

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिससे अटकलें तेज हो गई हैं. दरअसल, मंगलवार (29 अप्रैल) को उन्होंने लिखा कि कल (30 अप्रैल) को वो अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अमृतसर में 110 होली सिटी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को आने का निमंत्रण भी दिया.

लोगों ने पूछा- बीजेपी में शामिल होंगे?

उनके इस पोस्ट पर यूजर्र कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या आप फिर बीजेपी में शामिल होंगे? तो वहीं कुछ लोग उन्हें शुभकानाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि क्या आईपीएल टीम में बतौर कोचिंग स्टाफ शामिल होंगे.

नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर लिखा, "अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा हूं. प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे मेरे अमृतसर स्थित घर 110 होली सिटी पर होगी. सभी पत्रकारों को आमंत्रित हैं."

एक यूजर ने उनके इस पोस्ट पर पूछा कि क्या आप नई पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं? एक ने पूछा कि क्या बीजेपी या आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे? एक ने पूछा कि क्या कांग्रेस छोड़ रहे हैं?

एक्टिव पॉलिटिक्स में आने के सवाल पर क्या बोले थे?

बता दें कि लंबे समय से सिद्धू एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर हैं. पिछले साल नवंबर में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. इसमें जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप फिर से एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि ये फैसला पार्टी के हाईकमान को करना है. 

लोकसभा चुनाव में नहीं की थी कोई रैली

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी सिद्धू ने पार्टी के लिए कोई रैली नहीं की थी. न ही पंजाब में हुए चार उपचुनावों में वो पार्टी के लिए प्रचार करते दिखे थे. 

2017 में कांग्रेस में हुए थे शामिल

गौरतलब है कि सिद्धू ने साल 2016 में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद साल 2017 में वो कांग्रेस में शामिल हुए थे. अमृतसर ईस्ट सीट से वो चुनाव मैदान में उतरे और जीतने के बाद कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी बने. 2019 में उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget