एक्सप्लोरर

Nafe Singh Rathee: हरियाणा विधानसभा में भी गूंजा नफे सिंह राठी हत्याकांड का मुद्दा, कांग्रेस लाई काम रोको प्रस्ताव

Nafe Singh Rathee News: नफे सिंह राठी हत्याकांड पर हरियाणा विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस ने हत्या के विरोध में काम रोको प्रस्ताव लेकर आई. कांग्रेस-इनेलो ने हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है.

Nafe Singh Rathee Murder Case: हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में खट्टर सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 5वें दिन नफे सिंह राठी हत्याकांड को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहां इनेलो प्रदेश प्रमुख की हत्या पर शोक जताया और सदन में उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं कांग्रेस ने हत्या के विरोध में काम रोको प्रस्ताव लाने का एलान किया.

नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव ने मनोहर लाल खट्टर सरकार से जवाब मांगा. वहीं हत्या की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज और सीबीआई से कराने की मांग की. इसके साथ ही राठी के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की. हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में यह पहला राजनीतिक मर्डर है. किसी राजनेता की हत्या एक जघन्य अपराध है. 

‘यूपी-बिहार में होती थीं ऐसी घटनाएं’
कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले ऐसी घटनाएं यूपी और बिहार में होती थी अब हरियाणा में हो रही है. हरियाणा में इससे पहले ऐसे हालात कभी नहीं हुए. ये सरकार का फेल्योर है सरकार को कानून-व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है.

‘हरियाणा हमेशा शांत रहता था अब हर तरफ अशांति’
वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कल खुद झज्जर में थे. इसके बाद जिले में इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई. पहले शांत रहने वाले हरियाणा में अब अशांति फैली हुई है. हरियाणा अब रहने लायक नहीं रहा है यहां व्यापारियों को भी लगातार धमकियां मिल रही है और सरकार बस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है. विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि उनके परिवार की तरफ से बताया गया है कि नफे सिंह राठी ने सुरक्षा की मां की थी लेकिन क्या वजह रही कि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भगवंत मान का BJP सांसद सनी देओल पर निशाना, कहा- ‘जमीन से हैंडपंप उखाड़ते...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget