एक्सप्लोरर

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ में एकतरफा प्यार में लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Murder Case: चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में ये मामला एकतरफा इश्क का लग रहा है और उसी एंगल पर तफ्तीश हो रही है. युवती का रेप तो नहीं किया गया, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

Chandigarh Murder Case: चंडीगढ़ में एक लड़की की हत्या का मामले सामने आया है. जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर 45 बुड़ैल (Burail) में एकतरफा प्रेम प्रसंग में एक लड़की की हत्या कर दी गई. युवती की हत्या करने वाला मुस्लिम (Muslim) युवक बिहार (Bihar) का रहने वाला है. पुलिस ने उसे सेक्टर-43 बस स्टैंड से तब गिरफ्तार कर लिया, जब हत्या के बाद वो चंडीगढ़ से बाहर भागने की फिराक में था.

बताया जा रहा है कि सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल में एकतरफा प्रेम प्रसंग के मामले में 25 साल के मुस्लिम युवक मोहम्मद शारिक ने युवती की घर में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. दरअसल युवती को पता था कि मोहम्मद शारिक शादीशुदा है. इसी वजह से युवती ने अफेयर करने का दबाव बना रहे शारिक से बातचीत करनी बंद कर दी थी. दोनों की मुलाकात बुड़ैल में हुई थी. युवक और युवती एक-दूसरे के आमने-सामने वाले मकान में किरायेदार के तौर पर रहते थे. आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला का रहने वाला है.

यूपी की रहने वाली थी लड़की
मृतक युवती की मां घरों में साफ-सफाई का काम करके अपने परिवार का गुजारा करती है. वहीं लड़की का पिता उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक गांव में ही रहता है. लड़की का भाई जो कक्षा छठी का छात्र है, वो 19 नवंबर को सुबह घर से निकला था. दोपहर में लौटने पर उसने अपने किराए के घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया और लड़की बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी. बेटे की और से दी गई जानकारी के बाद मौके पर पहुंची लड़की की मां ने शोर मचाया और पड़ोसियों को बुलाया, जो लड़की को सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, सेक्टर 16 ले गए, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Farmer Protest: पंजाब में अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबियत बिगड़ी, CM मान से पूछा यह सवाल

एक होटल में काम करता था आरोपी
मोहम्मद शारिक फूड डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर एक होटल में काम करता था, जबकि मृतक लड़की सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी. आरोप है कि मोहम्मद शारिक ने मृतक लड़की को ये नहीं बताया था कि वो पहले से शादीशुदा है और पिछले कुछ महीनों से लगातार उसे अफेयर में आने के लिए दबाव बना रहा था. चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में ये मामला एकतरफा इश्क का लग रहा है और उसी एंगल पर तफ्तीश हो रही है. पुलिस इस एंगल पर भी तफ्तीश कर रही है कि कहीं युवती की हत्या से पहले उसका रेप तो नहीं किया गया.

सीसीटीवी से हुई युवक की पहचान
पुलिस के मुताबिक मृतक की मां ने पुलिस को जानकारी दी है कि मोहम्मद शारिक पिछले कुछ दिनों से उनकी लड़की के साथ लव अफेयर करने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसे पता था कि वह पहले से शादीशुदा है. ऐसे में वह इस तरह के अफेयर में जाने से बच रही थी. आरोपी जिस जगह पर किराए के मकान में रहता है, उस घर को भी 2 महीने पहले वहां के मकान मालिक ने लड़की की मां की आपत्ति के बाद खाली करवा लिया था. मकान मालिक के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी आधार पर मोहम्मद शारिक की पहचान की और पाया कि आरोपी करीब 1 घंटे तक लड़की के घर पर रुका और उसके बाद फरार हो गया. बाद में लड़की के परिवार को पता लगा कि लड़की की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस प्रभारी बने सचिन पायलट, राजा वडिंग बोले- ‘उनके आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती’
पंजाब कांग्रेस प्रभारी बने सचिन पायलट, राजा वडिंग बोले- ‘उनके आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती’
पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस की नियुक्त पर विवाद, मान सरकार को ऐतराज
पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस की नियुक्त पर विवाद, मान सरकार को ऐतराज
पंजाब का प्रभारी बनते ही सचिन पायलट का दावा, कहा- 'कांग्रेस की बनाएंगे सरकार'
पंजाब का प्रभारी बनते ही सचिन पायलट का दावा, कहा- 'कांग्रेस की बनाएंगे सरकार'
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, ख़ुश हैं चन्नी? दी ये प्रतिक्रिया
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, ख़ुश हैं चन्नी? दी ये प्रतिक्रिया

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget