एक्सप्लोरर

Punjab: अमृतपाल सिंह के 7 सहयोगी पर कसा शिकंजा, असम से लाए गए पंजाब, पुलिस रिमांड मंजूर

Punjab News: असम के डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद अमृतपाल सिंह के 7 सहयोगियों को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब के अजनाला कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने 4 दिन की रिमांड हासिल कर आगे की जांच शुरू की है.

Punjab Latest News: असम के डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद पंजाब के खडूर साहिब के निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह के 7 सहयोगियों को आज (21 मार्च) पंजाब लाया गया है. इन सभी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर अमृतसर के अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उनके खिलाफ आगे की जांच के लिए रिमांड की मांग की.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने कहा, "इन आरोपियों को अमृतसर के केस नंबर 23 के तहत गिरफ्तार किया गया था और उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया. हमने 7 दिन की पुलिस रिमांड का अनुरोध किया था, लेकिन हमें चार दिन की रिमांड दी गई. ये आरोपी पहले असम के डिब्रूगढ़ में NSA के तहत हिरासत में थे. पुलिस इस दौरान इनसे पूछताछ कर रही है और आगे की जांच की जाएगी."

अमृतपाल सिंह के एक करीबी सहयोगी के वकील ऋतुराज संधू ने बताया कि, "कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड दी है. आज NSA से रिहा किए गए 7 व्यक्तियों को FIR के तहत पेश किया गया है. इनमें बृसन सेंगी, गुरमेश सेंगी और दलजीत कलसी भी शामिल हैं. उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, और पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है."

किन बातों की होगी जांच
पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि उनके खिलाफ दर्ज मामले में और कौन-कौन शामिल हैं. इसके अलावा, इस बात की भी जांच की जाएगी कि उन्होंने किसके निर्देश पर अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया था.

अजनाला थाने पर हमले से जुड़ा है मामला
बता दें कि यह मामला अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपियों पर पुलिस स्टेशन पर हमला करने और कानून-व्यवस्था भंग करने का आरोप है. इससे पहले ये सभी असम के डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में थे. पुलिस अब इनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
Punjab News: पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget