एक्सप्लोरर

Haryana News: मनोहर लाल खट्टर ने कहा- दो साल में बेरोजगारी से मुक्त हो जाएगा हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के सीएम ने संकल्प लिया है कि वो दो साल में राज्य को बेरोजगारी से पूरी तरह से मुक्त कर देंगे.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि अगले दो सालों में वह राज्य में बेरोजगारी खत्म कर देंगे. गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य को बेरोजगारी से मुक्त करने का संकल्प लिया है. मनोहर लाल ने लोगों से नैतिकता का अनुपालन करने और राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ तथा खुशहाल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान भी किया.

अंबाला में पुलिस लाइंस मैदान में 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 2024 तक प्रत्येक युवक को रोजगार मुहैया कर हरियाणा को बेरोजगारी मुक्त बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा, ''हम 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. इस अवसर पर, हम उन ज्ञात एवं अज्ञात शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सर्वोच्च बलिदान दिया.''

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और उनके आश्रितों को पूरा सम्मान दे रही है. मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले हरियाणा के सपूतों के परिवारों को अमृत महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा.

रोजगार देने के लिए लागू हुई नई नीति

उन्होंने कहा कि इसके तहत, 15 अगस्त 2023 तक जनभागीदारी के साथ करीब 2,000 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. खट्टर ने कहा कि हरियाणा एक, हरियाणवी एक की भावना के साथ प्रत्येक क्षेत्र का समान विकास किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने के लिए 17 नये राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है.

सीएम ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण की नीति लागू की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने खेलों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. खट्टर ने राज्य के लोगों से कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने का भी आग्रह किया.

Punjab Election: सुखबीर सिंह बादल का दावा- नवजोत सिद्धू की राजनीति खत्म करेंगे बिक्रम मजीठिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget